मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ पर जताई चिंता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ पर जताई चिंता

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और सिक्किम में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन को लेकर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि इस आपदा ने कई लोगों की जान ले ली है और हजारों परिवारों को उजाड़ दिया है। खरगे ने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी हर पीड़ित के साथ खड़ी है।खरगे ने एक्स पर लिखा कि एनडीए सरकारों के वादे और असम के 2016 के विजन डॉक्यूमेंट में किए गए बाढ़ मुक्त राज्य बनाने के वादे हवा हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बाढ़ अब हर साल की नियमित त्रासदी बन चुकी है, लेकिन सरकार की तैयारी और दीर्घकालिक समाधान के प्रयास बेहद कम हैं। उन्होंने मांग की कि पीएम केयर्स फंड का तुरंत उपयोग कर प्रभावित परिवारों को पर्याप्त मुआवजा, व्यापक पुनर्वास और सतत राहत दी जाए।उन्होंने कहा कि देश अपनी सशस्त्र सेनाओं, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीमों पर गर्व करता है, जो लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। लेकिन इस मानवीय संकट के पैमाने को देखते हुए सरकार को और अधिक संसाधन, वित्तीय सहायता और अतिरिक्त कर्मियों को तैनात करना चाहिए ताकि बचाव कार्य तेज हो, क्षतिग्रस्त ढांचे का पुनर्निर्माण हो और कोई भी प्रभावित परिवार पीछे न छूटे। खरगे ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी अपील की कि वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पीड़ितों की हर संभव मदद करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें