मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

रांची में बर्ड फ्लू की हुई पुष्टि , संक्रमित क्षेत्र के एक किलोमीटर दायरे में कुक्कुट उत्पाद,अंडा और परिवहन पर लगी रोक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रांची में बर्ड फ्लू की हुई पुष्टि , संक्रमित क्षेत्र के एक किलोमीटर  दायरे में कुक्कुट उत्पाद,अंडा और परिवहन पर लगी रोक

रांची में बर्ड फ्लू की हुई पुष्टि , संक्रमित क्षेत्र के एक किलोमीटर दायरे में कुक्कुट उत्पाद,अंडा और परिवहन पर लगी रोक

रांची: ICAR-NIHSAD भोपाल में क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र, होटवार, रांची के कुक्कुटों के जांच किये गये नमूनों में H5N1 Avian Influenza की पृष्टि हुई है। बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद जिला प्रशासन द्वारा एक्शन प्लान के तहत रैपिड रिस्पॉन्स टीम का गठन किया गया है। उपायुक्त सह-जिला-दंडाधिकारी, रांची राहुल कुमार सिन्हा द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में पशु चिकित्सा पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एव कर्मियों को जिला पशुपालन पदाधिकारी एवं सहायक निदेशक, कुक्कुट, क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र, होटवारी रांची से समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने का निदेश दिया गया है।

एक्शन प्लान के तहत रैपिड रिस्पॉन्स टीम द्वारा क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र, होटवार, रांची के शेष बचे कुक्कुटों की कलिंग, वैज्ञानिक विधि से निस्तारण एवं इसके बाद संक्रमित क्षेत्र का वैज्ञानिक विधि से संपूर्ण क्लीनिंग एंड डिसइन्फेक्शन का कार्य किया जाना है।

एक्शन प्लान के आलोक में एपिसेंटर से 1 किलोमीटर की परिधि में कुक्कुट पालन से संबंधित सर्वेक्षण का कार्य किया जायेगा ताकि प्रशासनिक स्तर पर कुक्कुटों की कलिंग हेतु शीघ्र निर्णय लिया जा सके। साथ ही टीम द्वारा एपिसेंटर से 10 किलोमीटर की परिधि के क्षेत्र का मानचित्र बनाकर सर्विलांस जोन के रूप में चिन्हित करते हुए इस क्षेत्र में एवियन इंफ्लुएंजा की सघन निगरानी का कार्य भी किया जाएगा।

निम्न नगरपालिका क्षेत्रों में सर्वेक्षण का कार्य करेगी रैपिड रिस्पांस टीम

1. होटवार, गाड़ी गांव, गाड़ी होटवार एवं बकेन टोली।

2. खटंगा, न्यू खटंगा, महुआ टोली एवं आर्मी कैंप के पास का क्षेत्र।

3. बांध गाड़ी, डुमरदगा, जेपी नगर, एवं बूटी मोड़ के पास का क्षेत्र।

संक्रमित क्षेत्र के 01 किलोमीटर की परिधि में कुक्कुट/कुक्कुट उत्पाद, अण्डा की खरीद-बिक्री एवं परिवहन पर रोक।

ICAR-NIHSAD भोपाल में क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र, होटवार, रांची के कुक्कुटों के जांच के क्रम में H5N1 Avian Influenza की पृष्टि हुई है। उपायुक्त, रांची द्वारा एहतियात के तौर पर क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र, होटवार, रांची (संक्रमित क्षेत्र) से एक किलोमीटर की परिधि में किसी भी जिंदा/मृत कुक्कुटों/कुक्कुट उत्पाद एवं अण्डा की खरीद-बिक्री पर रोक लगाई गई है। साथ ही इनके परिवहन पर भी अगले आदेश तक रोक रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें