मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:00 · नई दिल्ली संस्करण

जिला एवं प्रखंड स्तर पर जैव विविधता प्रबंधन समितियां का सम्मेलन 25 जून को आयोजित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

सहरसा,। ग्लोबल वार्मिंग के कारण तापमान में हो रहे वृद्धि को लेकर

वन एवं पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा जैव विविधता प्रबंधन

समितियां का उन्मुखीकरण किया जा रहा है। वन प्रमंडल प्रसार पदाधिकारी

प्रतीक आनंद में रविवार को अपने कार्यालय वेश्म में मीडिया कर्मियों को यह

जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन

विभाग के मंत्री डॉ प्रेम कुमार की अध्यक्षता में 25 जून को वीडियो

कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रखंड एवं जिला स्तर पर जैव विविधता प्रबंधन

समितियां का सम्मेलन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मंत्री द्वारा ग्राम

पंचायत प्रखंड पंचायत समिति तथा जिला परिषद में गठित जैव विविधता प्रबंधन

समितियां को संबोधित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सम्मेलन में सभी

वन प्रमंडल पदाधिकारी, सभी जिला पंचायती राज अधिकारी भाग लेंगे। कार्यक्रम

में प्रधान मुख्य वन संरक्षक बिहार तथा वरिष्ठ वन पदाधिकारी एवं बिहार

राज्य जैव विविधता परिषद के अध्यक्ष सचिव एवं वरीय पदाधिकारी भाग लेंगें।

उन्होंने

कहा कि जैव विविधता की भूमिका तथा पर्यावरण संरक्षण को विकास प्रक्रियाओं

के साथ संतुलित करने में महत्वपूर्ण है। क्षेत्रीय स्तर पर जैव विविधता

संरक्षण के हितों को धरातल पर सुनिश्चित करने में स्थानीय पंचायती राज शासन

की सक्रिय सहभागिता अनिवार्य है।इस प्रयोजन से जैव विविधता अधिनियम 2002

के अंतर्गत त्रि स्तरीय पंचायत व्यवस्था के तहत अद्यतन राज्य में 8058

ग्राम पंचायत 534 प्रखंड 38 जिला तथा 35 नगर निकायों में जैव विविधता

प्रबंधन समितियां का गठन कराया गया है।

वन प्रमंडल प्रसार अधिकारी

ने बताया कि प्रत्येक पंचायत में जन जैव विविधता पंजी का संधारण किया जाता

है।जिनमें पेड़ पौधे जड़ी बूटी घास कृषि उत्पाद बागवानी पशु एवं अन्य जलीय

उत्पादन तथा प्राकृतिक वन क्षेत्र का ब्यौरा रहता है।इस प्रथम सम्मेलन में

क्षेत्र में पाए जाने वाले जैव संसाधनों की संरक्षण संवहनीय उपयोग तथा

वाणिज्यिक उपयोग को विनमित करने संबंधी विषयों पर प्रकाश डाला जाएगा। साथ

ही जिला प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर गठित समितियां को सुदृढ़ करने और उसकी

जैव विविधता संरक्षण में सहभागिता सुनिश्चित करने के संबंध में चर्चा की

जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें