मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

कॉनकोर में मैनेजर बनने का मौका, 10 पदों पर भर्ती, 16 अप्रैल तक करें आवेदन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कॉनकोर में मैनेजर बनने का मौका, 10 पदों पर भर्ती, 16 अप्रैल तक करें आवेदन

नई दिल्ली। देश की अग्रणी लॉजिस्टिक्स और मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट कंपनी, कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (कॉनकोर) में नौकरी करने की ख्वाहिश करने वालों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। कॉनकोर ने मैनेजर के विभिन्न 10 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

कॉनकोर की ओर से जारी पदों के लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया सोमवार, 16 मार्च से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

कॉनकोर ने मैनेजर के जिन 10 पदों पर वैकेंसी निकाली है, उनमें मैनेजर (ई3) सहित डिप्टी मैनेजर (ई2) और असिस्टेंट मैनेजर (ई1) के पद शामिल हैं। वहीं, आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों का अधिकतम आयु 56 साल निर्धारित किया गया है, जिसकी गणना आवेदन की अंतिम तिथि यानी 16 अप्रैल के आधार पर की जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू, पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन, पिछले तीन वर्षों के वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट (एपीएआर) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 50,000 से 1,80,000 रुपए के बीच प्रति महीने होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले कॉनकोर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

होमपेज पर जाने के बाद जारी पद से संबंधित ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अधिसूचना में दिए गए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें।

मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को एप्लीकेशन से अटैच करें। फिर आवेदन फॉर्म को एक लिफाफा में डालकर 'सीनियर जनरल मैनेजर (एचआर), कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, एनएसआईसी एमडीबीपी बिल्डिंग, तीसरी मंजिल, ओखला औद्योगिक एस्टेट, नई दिल्ली 110076' पते पर पोस्ट कर दें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें