मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:22 · नई दिल्ली संस्करण

तुष्टीकरण के नाम पर सामाजिक न्याय से समझौता बर्दाश्त नहीं : गुरु प्रकाश पासवान

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

पटना। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने आज राजद और कांग्रेस पर सीधा सियासी हमला बोलते हुए कहा कि देश मे एक षडयंत्र हो रहा है जिसके तहत वंचित, शोषित, पीड़ित, दलित, आदिवासी पिछड़ों की हकमारी का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज देश मे आरक्षण और संविधान के नाम पर राजनीति की जा रही है और इसे हथकंडा बनाया जा रहा है। पटना के भाजपा मीडिया सेंटर में आज एक प्रेसवार्ता में श्री पासवान ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के एक वीडियो में साफ कहते हुए सुना जा रहा है , जिसमे उन्होंने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है। आज राजद और कांग्रेस यही षडयंत्र कर रहे हैं। आज जो हमलोगों को संवैधानिक रूप से आरक्षण प्राप्त है उसे मुसलमानों को दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस ने इसे लाया है। हालांकि गुरु प्रकाश ने इंडी गठबन्धन को सावधान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साफ कह चुके हैं कि पृथ्वी पर जबतक वे हैं तब तक एससी, एसटी, पिछड़े वर्ग का आरक्षण को जाने नहीं देंगे। उन्होने 2014 में ही साफ कह दिया था कि उनकी सरकार के केंद्र में गरीब, शोषित, पीड़ित और वंचित रहेंगे। उन्होंने कहा कि आज केंद्रीय गृहमंत्री का गलत वीडियो पोस्ट कर भ्रम फैलाने की कोशिश की जाती है। उन्होंने इंडी गठबन्धन के नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि वे जब चाहे इस मुद्दे पर बहस कर लें। उन्होंने कहा कि देश मे आपातकाल लगाने वाले आप, संविधान की मूल आत्मा को 42 वें संशोधन से बदलने वाले आप, बाबा साहब को अपमानित करने वाले आप, सीताराम केशरी को अपमानित करने वाले आप । उन्होंने एक संदर्भ की चर्चा करते हुए कहा कि खडगे जी भी तब तक पानी नहीं पीते जबतक सोनिया गांधी से नही पूछा जाता। अब आप दलितों की स्थिति की कल्पना कर सकते हैं।उन्होंने राजद पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि सामाजिक न्याय और आरक्षण की परिभाषा उनके घर से शुरू होती है और उनके घर के अंदर ही समाप्त हो जाती है। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि लालू यादव की राजनीति कांग्रेस के विरोध में पनपी है। उन्होंने कहा कि आरक्षण, संविधान को ढाल बनाकर भ्रष्टाचार, परिवारवाद, तुष्टिकरण छिपाने का प्रयास हो रहा है। उन्होंने कहा कि दरअसल इनमे बर्दाश्त करने की क्षमता नहीं है। आज आदिवासी समाज की महिला देश के सर्वोच्च पद पर बैठी है, जिसे ये बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन इन्हें अब इसे सीख लेना चाहिये। उन्होंने राजद और कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता उनसे इस संबंध में बहस करने को तैयार है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि आप जो शिगूफा चला रहे हैं वह हम नही होने देंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें