मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली में पटाखों पर लगा प्रतिबंध, ऑन लाइन ब्रिकी पर भी होगी नजर-गोपाल राय

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली में पटाखों पर लगा प्रतिबंध, ऑन लाइन ब्रिकी पर भी होगी नजर-गोपाल राय

नई दिल्ली।दिल्ली सरकार ने बदलते मौसम और दीपावली से पहले प्रदूषण के प्रभाव को कम करने के लिए काम शुरू कर दिया है। पिछले कुछ वर्षों में दीपावली के आसपास दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बेहद खतरनाक होता जा रहा है। ऐसे में वायु प्रदूषण को देखते हुए 14 अक्टूबर से 1 जनवरी, 2025 तक दिल्ली में पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री व उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। दिल्ली सरकार ने प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सभी दिल्ली वालों से सहयोग का अनुरोध किया।दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) द्वारा जारी निर्देश में पिछले साल की तरह इस बार भी दिल्ली में पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगाया है। इसके साथ ही पटाखों की ऑनलाइन बिक्री और डिलीवरी पर भी प्रतिबंध रहेगा। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को कहा कि "ये सभी को पता है कि हवा की गुणवत्ता पर पटाखों के हानिकारक प्रभाव देखने को मिलते है। हम ऐसा कार्य करना चाहते है जिससे हवा सांस लेने योग्य बनी रहे।"गोपाल राय ने आगे कहा कि प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने को लेकर दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर कार्य योजना बनाई जाएगी और प्रतिदिन डीपीसीसी को रिपोर्ट दी जाएगी। इस तरह की योजना से दिल्ली में प्रदूषण की गुणवता में सुधार किए जा सकते है। प्रतिबंध को कड़ाई से लागू करने को लेकर दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर कार्य योजना बनाई जाएगी और प्रतिदिन डीपीसीसी को रिपोर्ट दी जाएगी। इस तरह की योजना से दिल्ली में प्रदूषण की गुणवता में सुधार किए जा सकते है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि प्रदूषण के खिलाफ दिल्ली की सामूहिक लड़ाई में सहयोग और समर्थन करें।उल्लेखनीय है कि अक्टूबर में धान की कटाई के बाद पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने के साथ ही दीपावली के मौके पर भारी मात्रा में पटाखे बजाने से उसके अगले ही दिन से दिल्ली गैस का एक चेंबर जैसी बन जाती है। इसके बाद अंग्रेजी नव वर्ष यानी 31 दिसम्बर की रात को भी पटाखे बजाने का चलन बढ़ता जा रहा है। दिल्ली सरकार इस पर नियंत्रण पाने की कोशिश कर रही है पर अब तक सारे प्रयास नाकाफी ही रहे है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें