मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

गड़बड़ी के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी की परीक्षा रद्द

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गड़बड़ी के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी की परीक्षा रद्द

पटना। बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति ने सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (सीएचओ) की परीक्षा रद्द कर दी है। रविवार को आयोजित परीक्षा और आज (सोमवार) को होने वाली परीक्षा दोनों को रद्द कर दिया गया है।बिहार में सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी के कुल 4,500 पदों के लिए बहाली होनी थी। इस सिलसिले में पटना पुलिस ने राज्य भर में सभी 12 ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी की थी। आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) ने 37 संदिग्धों से पूछताछ भी शुरू कर दी है, जिनकी निशानदेही पर आज भी 12 जगहों पर छापेमारी की जा रही है।राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से परीक्षा की नई तारीख जल्द जारी की जाएगी। यह कदम तब उठाया गया जब कल हुई परीक्षा के दौरान ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों पर गड़बड़ी पाई गई।बिहार पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान कुछ केंद्रों पर प्रॉक्सी सर्वर और रिमोट व्यू ऐप्लिकेशन का उपयोग करके अवैध तरीके से परीक्षा को सॉल्व करने के प्रयास किए गए थे। यह कार्य सॉल्वर गैंग द्वारा किया जा रहा था, जिन्होंने रियल टाइम ऑनलाइन कंप्यूटर बेस पेपर को सॉल्व किया था।इसी संदर्भ में जांच एजेंसी के डीआईजी, मानवजीत सिंह ढिल्लो ने जानकारी दी कि छापेमारी के दौरान कंप्यूटर पर अवैध तरीके से परीक्षा के उत्तर हल करने के सबूत मिले हैं। इस मामले में आईटी मैनेजर और एग्जाम कोऑर्डिनेटर की भूमिका भी सामने आई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें