मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:15 · नई दिल्ली संस्करण

सीट के लिए मुंबई लोकल में हंगामा, पेपर स्प्रे से मची अफरा-तफरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सीट के लिए मुंबई लोकल में हंगामा, पेपर स्प्रे से मची अफरा-तफरी

मुंबई। मुंबई की लाइफ लाइन लोकल ट्रेन की महिला कोच में यात्रियों के बीच हुए विवाद के बाद पेपर स्प्रे छिड़कने का मामला सामने आया है।

सेंट्रल रेलवे की एक लोकल ट्रेन में सीट को लेकर महिला यात्रियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला पर दूसरी महिला यात्रियों पर पेपर स्प्रे छिड़कने का आरोप लगा है। घटना के बाद दोनों पक्षों को आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी के हवाले कर दिया गया।

सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) के अनुसार, गुरुवार को सूचना मिली कि कल्याण से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) पहुंचने वाली एन-9 फास्ट लोकल के महिला प्रथम श्रेणी कोच में सीट को लेकर महिला यात्रियों के बीच विवाद हो गया।

आरोप है कि विवाद के दौरान एक महिला यात्री ने दूसरी महिला यात्रियों पर पेपर स्प्रे का इस्तेमाल किया। सूचना मिलने के बाद सुबह 8:33 बजे ट्रेन के सीएसएमटी पहुंचने पर जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने संयुक्त रूप से कोच की जांच की।

पूछताछ में सामने आया कि कुछ महिला यात्री सीट सुनिश्चित करने के लिए डोंबिवली से कल्याण तक जाकर वापस लौटती हैं और फिर उसी ट्रेन से सीएसएमटी की ओर यात्रा करती हैं। इस वजह से कल्याण स्टेशन से ट्रेन में चढ़ने वाली कई महिला यात्रियों को सीट नहीं मिल पाती।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इसी मुद्दे को लेकर डोंबिवली-कल्याण राउंड ट्रिप कर सीट पर बैठी महिलाओं और कल्याण से सीएसएमटी के लिए यात्रा शुरू करने वाली महिलाओं के बीच बहस शुरू हुई, जो बाद में विवाद में बदल गई।

आरोप है कि विवाद के दौरान डोंबिवली-कल्याण समूह की एक महिला यात्री ने अपने बैग से पेपर स्प्रे निकालकर कल्याण से ट्रेन में सवार हुई महिला यात्रियों पर छिड़क दिया।

घटना के बाद शिकायतकर्ता महिला और पेपर स्प्रे का इस्तेमाल करने वाली महिला, दोनों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी, सीएसएमटी के सुपुर्द कर दिया गया। मामले की जांच जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें