मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:56 · नई दिल्ली संस्करण

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत ने पदक तालिका में लगाई लंबी छलांग, आठवें स्थान पर पहुंचा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत ने पदक तालिका में लगाई लंबी छलांग, आठवें स्थान पर पहुंचा

नई दिल्ली,।राष्ट्रमंडल खेल 2026 के सातवें दिन बुधवार को भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया। पैरा एथलेटिक्स में दिलीप गावित ने पुरुषों की 100 मीटर टी47 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया, जबकि उनके हमवतन मोहम्मद बासिल ने रजत पदक हासिल कर भारत को इस स्पर्धा में ऐतिहासिक 1-2 फिनिश दिलाई। वहीं, लंबी कूद में मुरली श्रीशंकर ने 8.09 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ रजत पदक जीतकर लगातार दूसरे राष्ट्रमंडल खेलों में पोडियम पर जगह बनाई।

दिन की शुरुआत भारतीय मुक्केबाजों के शानदार प्रदर्शन से हुई, जहां साक्षी चौधरी, अरुंधति चौधरी और सचिन सिवाच सहित कुल छह भारतीय मुक्केबाजों ने अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतकर कम से कम कांस्य पदक सुनिश्चित कर लिया।

दिलीप गावित ने 10.71 सेकंड के गेम्स रिकॉर्ड समय के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि मोहम्मद बासिल ने 10.83 सेकंड का समय निकालकर रजत पदक अपने नाम किया। यह भारत का इस संस्करण का तीसरा स्वर्ण पदक रहा। दूसरी ओर, मुरली श्रीशंकर ने जमैका के ताजे गेल के कड़े मुकाबले के बीच 8.09 मीटर की छलांग लगाकर रजत पदक जीता। स्कॉटलैंड के स्टीफन मैकेंजी को कांस्य पदक मिला, जबकि भारत के लोकेश सत्यनाथन पांचवें स्थान पर रहे।

इन शानदार प्रदर्शनों के बाद भारत ने पदक तालिका में भी छलांग लगाई है। भारत अब 3 स्वर्ण, 9 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 15 पदकों के साथ आठवें स्थान पर पहुंच गया है।

पदक तालिका में ऑस्ट्रेलिया 47 स्वर्ण, 21 रजत और 35 कांस्य सहित 103 पदकों के साथ शीर्ष पर बना हुआ है। कनाडा 39 पदकों के साथ दूसरे और इंग्लैंड 56 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

मेजबान स्कॉटलैंड चौथे, नाइजीरिया पांचवें, दक्षिण अफ्रीका छठे और मलेशिया सातवें स्थान पर हैं। भारत के बाद न्यूजीलैंड नौवें तथा जमैका दसवें स्थान पर मौजूद हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें