मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

इतिहास के पन्नों में 4 मार्चः जब अंग्रेज सैनिकों ने 70 निहत्थे भारतीयों पर बरसाई गोलियां

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

तत्कालीन

ब्रिटिश हुकूमत ने 4 मार्च 1921 को ननकाना साहिब (अब पाकिस्तान) में 70

निहत्थे भारतीयों की जान ली थी। ये नरसंहार ननकाना स्थित ननकाना साहिब

गुरुद्वारे में हुआ था। उस समय ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ असहयोग आंदोलन चल

रहा था। इसी सिलसिले में ननकाना साहिब गुरुद्वारे में भी स्थानीय लोगों ने

शांतिपूर्ण सभा का आयोजन किया था। सभा चल ही रही थी कि अंग्रेज सैनिक वहां

पहुंच गए और गोलियां चलानी शुरू कर दीं। सभा में मौजूद 70 लोगों की जान गई।

जलियांवाला बाग हत्याकांड के दो वर्षों के भीतर हुए इस हत्याकांड के बाद

अंग्रेज सरकार के खिलाफ प्रदर्शन और भी हिंसक हो गए। उल्लेखनीय है कि 13

अप्रैल 1919 अमृतसर स्थित जलियांवाला बाग में ब्रिटिश सरकार ने बर्बरता और

पाशविकता की तमाम हदों को पार करते हुए निहत्थे भारतीयों के खून की होली

खेली थी।

अन्य अहम घटनाएंः

1921 - असहयोग आंदोलन

में इस दिन ननकाना के एक गुरुद्वारे, जहाँ पर शान्तिपूर्ण ढंग से सभा का

संचालन किया जा रहा था, पर सैनिकों के द्वारा गोली चलाने के कारण 70 लोगों

की जानें गई।

1931 - ब्रिटिश वायसराय, गवरनोर-जनरल एडवर्ड फ्रेदेरिक्क लिन्द्ले वुड और मोहनदास करमचंद गाँधी जी (महात्मा गाँधी) में भेंट।

1998 - भारत के प्रकाश शाह सं.रा. महासचिव द्वारा बगदाद में विशेष प्रतिनिधि नियुक्त।

1999 - संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारियों को अपनी परित्यक्ता पत्नी एवं बच्चों को जीवन निर्वाह भत्ता देने की घोषणा।

2001 - तालिबान ने मूर्तियों को खरीदने की ईरान की पेशकश ठुकराई।

2003 - नाइजीरिया के कब्बी राज्य में एक नौका के नाइजर नदी में डूब जाने से 80 व्यक्ति मारे गये।

2008-तेलंगाना

राज्य के गठन में हो रही देरी से नाराज तेलंगाना राष्ट्र समिति (टी.आर.एस)

के विधायकों ने आन्ध्र प्रदेश विधानमण्डल की सदस्यता से इस्तीफा दिया।

2009 -राजस्थान के पोखरन से ब्रह्मोस मिसाइल के नये संस्करण का परीक्षण किया गया।

जन्म

2003 - गायत्री गोपीचंद - भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी।

1996 - कमलप्रीत कौर - भारतीय डिस्कस थ्रोअर महिला खिलाड़ी ।

1941 - प्रमोद काले - भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक।

1856 - तोरु दत्त - अंग्रेज़ी भाषा की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभासम्पन्न कवयित्री।

1883

- दरबान सिंह नेगी - प्रथम विश्व युद्ध के दौरान उन चंद भारतीय सैनिकों

में से एक, जिन्हें ब्रिटिश राज का सबसे बड़ा युद्ध पुरस्कार "विक्टोरिया

क्रॉस" मिला था।

1921 - फणीश्वरनाथ रेणु, साहित्यकार।

1922 - दीना पाठक, प्रसिद्ध गुजराती रंगमंच और फ़िल्म अभिनेत्री।

1929 - कोमल कोठारी - राजस्थान के ऐसे व्यक्ति, जो राजस्थानी लोकगीत व कथाओं आदि के संकलन एवं शोध हेतु समर्पित थे।

1930 - वीरेंद्र कुमार सकलेचा - मध्य प्रदेश के भूतपूर्व 10वें मुख्यमंत्री।

1923 - दीवान सिंह दानू - 'महावीर चक्र' से सम्मानित भारतीय सैनिक थे।

1980 -रोहन बोपन्ना, भारतीय टेनिस खिलाड़ी।

निधन

2022 - शेन वॉर्न - ऑस्ट्रेलिया के ख्याति प्राप्त क्रिकेट खिलाड़ी।

2016 - पी. ए. संगमा - भारत के राजनीतिज्ञों में से एक थे।

2011 - अर्जुन सिंह - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ राजनीतिज्ञों में से एक थे।

2009 - अजीत राम वर्मा - पद्म भूषण से सम्मानित भारतीय वैज्ञानिक।

2007 - सुनील कुमार महतो, भारतीय सांसद।

1928 - सत्येन्द्र प्रसन्न सिन्हा - प्रसिद्ध भारतीय अधिवक्ता और राजनेता।

1939 - लाला हरदयाल - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और 'गदर पार्टी' के संस्थापक।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें