मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

इतिहास के पन्नों में 16 मईः अबकी बारी अटल बिहारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
इतिहास के पन्नों में 16 मईः अबकी बारी अटल बिहारी

1996

के लोकसभा चुनाव में 161 सीटें जीतकर भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी

पार्टी बनी। भाजपा ने दूसरे दलों के गठबंधन के साथ सरकार बनाने का दावा

पेश किया। 16 मई 1996 को अटल बिहारी वाजपेयी ने पहली बार प्रधानमंत्री पद

की शपथ ली। हालांकि वाजपेयी की सरकार बहुमत साबित करने में विफल रही। यह

सरकार महज 13 दिनों में गिर गई। भारतीय इतिहास में अब तक किसी भी

प्रधानमंत्री का ये सबसे छोटा कार्यकाल है।

1998 में

मध्यावधि चुनाव हुए। एकबार फिर भाजपा सबसे बड़े दल और एनडीए सबसे बड़े

गठबंधन के रूप में उभरा। वाजपेयी दोबारा प्रधानमंत्री बने। उन्होंने 19

मार्च 1998 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनका यह कार्यकाल भी लंबा नहीं

चला। 13 महीने बाद उन्हें पद से इस्तीफा देना पड़ा।

ऐसे में 1999

में एकबार फिर मध्यावधि चुनाव हुए। इस बार एनडीए 303 सीटें जीतकर बहुमत के

साथ सत्ता में आया। 10 अक्टूबर 1999 को वाजपेयी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री

पद की शपथ ली। उनकी सरकार ने कार्यकाल पूरा होने से छह महीने पहले चुनाव का

फैसला लिया। जो दांव उल्टा पड़ा गया।

अन्य अहम घटनाएंः

1911- कलकत्ता (अब कोलकाता) में बने तल्लाह वाटर टैंक का निर्माण पूरा। इसे उस समय दुनिया का सबसे बड़ा ओवरहैड वाटर टैंक कहा गया था।

1920- फ्रांसीसी स्वतंत्रता सेनानी, सेनापति जॉन ऑफ आर्क को संत की उपाधि दी गयी।

1943- वॉरसॉ में यहूदी बस्तियों में चल रही लड़ाई ख़त्म हो गई।

1960- भारत और ब्रिटेन के बीच अंतरराष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की शुरुआत।

1975- सिक्किम को 22वें राज्य के रूप में भारतीय संघ में शामिल किया गया।

1996- अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत के दसवें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।

1999- दक्षेस का 2002 में होने वाला शिखर सम्मेलन थिम्पू में कराये जाने की घोषणा।

2004- रोजर फ़ेडेरर ने हेम्बर्ग मास्टर्स ख़िताब जीता।

2006-

न्यूजीलैंड के 47 वर्षीय मार्क इंजलिस ऐसे पहले पर्वतारोही बन गये,

जिन्होंने कृत्रिम पैरों के सहारे एवरेस्ट की चोटी पर झण्डा फहराया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें