मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर में चालक जिंदा जला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर में चालक जिंदा जला

बाड़मेर,। बाड़मेर-जालोर बॉर्डर पर लूणवा जागीर गांव में रविवार रात बागोड़ा-सायला मार्ग पर दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों ट्रेलरों में भीषण आग लग गई, जिसमें एक चालक जिंदा जल गया, जबकि दूसरे ट्रेलर से दो युवकों को लोगों ने खींचकर बाहर निकाला। दोनों गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें भीनमाल अस्पताल रेफर किया गया है।घटना रात करीब 9 बजे हुई। जोरदार धमाके के बाद आग ने दोनों ट्रेलरों को चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही गुड़ामालानी पुलिस, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुँची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में ट्रेलर पूरी तरह जलकर खाक हो गए।जानकारी के अनुसार एक ट्रेलर में चावल भरे थे, जबकि दूसरे में गुजरात के मोरबी से लाई जा रही टाइल्स और टावर का सामान लदा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि हादसे में एक चालक की मौत हो गई है, जिसकी शिनाख्त की जा रही है। वहीं, दो घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने जाम हटवाकर यातायात सुचारू कराया और हादसे के कारणों की जांच शुरू की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें