मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

जबलपुर : कलेक्टर ने रिश्वत लेते पकड़े गये दोनों कर्मचारियों को किया निलंबित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जबलपुर,। कलेक्टर दीपक सक्सेना ने लोकायुक्त कार्यालय की

कार्यवाही में रिश्वत लेते पकड़े गये गोरखपुर तहसील कार्यालय में पदस्थ

दोनों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित

कर्मचारियों में अशोक रजक को निलंबन काल में तहसील कार्यालय कुंडम तथा

ऋषिकांत पांडे को तहसील कार्यालय सिहोरा से संबद्ध किया गया है।

दोनों

कर्मचारियों के निलंबन आदेश कल सोमवार की देर शाम को ही जारी कर दिये गये

थे। निलंबित कर्मचारियों में तहसीलदार गोरखपुर का प्रवाचक सहायक ग्रेड-तीन

ऋषिकांत पांडे एवं गोरखपुर तहसील कार्यालय से संबद्ध कार्यालय संचालक

महात्मा गांधी राज्य ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान का सहायक

ग्रेड-दो शामिल है कि गोरखपुर तहसील कार्यालय में पदस्थ दोनों कर्मचारियों

को विशेष स्थापना पुलिस लोकायुक्त की टीम ने सोमवार को दोपहर की गई

कार्यवाही में नामान्तरण के एक प्रकरण में आवेदक से 10 हजार रुपये की

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें