मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

छतरपुर: पिन कॉन ग्रुप की 5 सोसाइटी, कंपनियों की कुर्क होगी संपत्ति

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

छतरपुर,

4 मार्च (हि.स.)। जिला कलेक्टर संदीप जीआर ने चिटफंड कंपनी पिन कॉन ग्रुप

कलकत्ता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के आदेश से कंपनी की

संपत्ति कुर्क होगी और बैंक खाते सीज होंगे। पिन कॉन ग्रुप कलकत्ता की 5

सोसाइटी, कंपनियों द्वारा अधिक ब्याज और प्रोडक्ट का लालच देकर ठगे गए 433

निवेशकों के पक्ष में कलेक्टर ने 4 करोड़ 30 लाख राशि वसूली के आदेश दिए

हैं। राशि की वसूली 12 प्रतिशत ब्याज के साथ होगी।

ठगी

के इस मामले के पीड़ित निवेशकों के वकील एडव्होकेट रमेश के. साहू ने

सोमवार को बताया कि छतरपुर कलेक्टर संदीप जीआर ने सरगना मनोरंजन राय तथा

सभी पूर्व और वर्तमान डायरेक्टर्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश

पुलिस अधीक्षक छतरपुर को दिए हैं। आदेश में पिनकॉन ग्रुप की बैतूल स्थित

संपति की कुर्की और सभी ज्ञात संपत्तियों पर स्थगन जारी कर 9 बैंक खातों को

फ्रिज किया है। इसके साथ ही अक्श फाइनेंशियल सर्विस के विरुद्ध 16

निवेशकों की राशि 14422460 रुपए, एलआरएन फाइनेंस के विरुद्ध 47 निवेशकों

की राशि 6677076 रुपए, एलआरएन यूनिवर्स प्रोड्यूसर के विरुद्ध 146 निवेशकों

की राशि 16436610 रुपए, ग्रीनएज फूड प्रोडक्ट के विरुद्ध 208 निवेशकों की

15174313 रुपए, उत्कल मल्टी स्टेट क्रेडिट को आप सोसाइटी के विरुद्ध 252

निवेशकों की राशि 19740259 रुपए के वसूली के आदेश दिए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें