मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:40 · नई दिल्ली संस्करण

कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगी कांग्रेस, मनरेगा बदलाव के विरोध में 17 फरवरी को प्रदर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगी कांग्रेस, मनरेगा बदलाव के विरोध में 17 फरवरी को प्रदर्शन

जांजगीर-चांपा,। मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा द्वारा 17 फरवरी को कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा। यह प्रदर्शन केंद्र की मोदी सरकार की कथित किसान एवं मजदूर विरोधी नीतियों तथा मनरेगा योजना में किए जा रहे बदलावों के विरोध में आयोजित किया जा रहा है।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष दीपक बैज, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी विजय जांगिड़, जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल सहित कांग्रेस के विधायक व्यास कश्यप, राघवेन्द्र कुमार सिंह एवं शेषराज हरवंश उपस्थित रहेंगे।कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मनरेगा योजना में किए जा रहे बदलावों से ग्रामीण मजदूरों और किसानों की आजीविका प्रभावित हो रही है। प्रदर्शन के माध्यम से केंद्र सरकार तक अपनी मांगों और आपत्तियों को पहुंचाया जाएगा।जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चांपा के अध्यक्ष सुनील साधवानी ने पार्टी पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें