मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

ठंडा पेय पीते ही परिवार के 4 लोगों की बिगड़ी तबीयत, दो बहनें बेहोश; गांव में मचा हड़कंप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ठंडा पेय पीते ही परिवार के 4 लोगों की बिगड़ी तबीयत, दो बहनें बेहोश; गांव में मचा हड़कंप

सुपौल। जिले के त्रिवेणीगंज अनुमंडल अंतर्गत कोरियापट्टी पूरब पंचायत के वार्ड संख्या-9 में ठंडा पेय पदार्थ पीने के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ जाने से इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना में दो सगी बहनें बेहोश हो गईं, जबकि उनके पिता और एक छह वर्षीय बच्चे की भी हालत खराब हो गई। सभी को उल्टी, चक्कर और घबराहट की शिकायत होने लगी।

परिजनों के अनुसार, टीपू मंडल काम से लौटते समय घर के लिए दो छोटे ठंडा पेय पदार्थ के पैकेट लेकर आए थे। परिवार के सदस्यों ने पेय पदार्थ पीया, जिसके कुछ ही देर बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। पहले चक्कर और बेचैनी महसूस हुई, फिर उल्टी शुरू हो गई। इसी दौरान 14 वर्षीय प्रीति कुमारी और 13 वर्षीय प्रिया कुमारी बेहोश होकर गिर पड़ीं।

घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों और परिजनों की मदद से दोनों बच्चियों को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया। वहीं टीपू मंडल और छह वर्षीय छोटू कुमार का प्राथमिक इलाज गांव में ही कराया गया।

अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि समय पर इलाज मिलने से सभी की हालत में सुधार है और अब सभी खतरे से बाहर हैं। हालांकि घटना के बाद गांव में ठंडा पेय पदार्थ को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

प्रशासनिक स्तर पर फिलहाल मामले की आधिकारिक पुष्टि या जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई है। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि तबीयत बिगड़ने की वजह पेय पदार्थ था या कोई अन्य कारण।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें