मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

सुबह और रात बढ़ी सर्दी, पचमढ़ी-अमरकंटक सबसे ठंडे, ग्वालियर-चंबल में बारिश के आसार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सुबह और रात बढ़ी सर्दी, पचमढ़ी-अमरकंटक सबसे ठंडे, ग्वालियर-चंबल में बारिश के आसार

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है, फिलहाल अभी प्रदेश में ठंड का असर कम है। लेकिन सुबह और रात के समय सर्दी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने नवंबर माह के आखिरी सप्ताह में ग्वालियर-चंबल संभाग में बारिश का अनुमान जताया है। जबकि भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, जबलपुर, सागर, रीवा और शहडोल संभाग में मौसम खुला रहेगा। हालांकि, यहां दिन गर्म और रातें ठंडी रहेंगी। सबसे ज्यादा ठंड पचमढ़ी और अमरकंटक में पड़ेगी। यहां तापमान 10 डिग्री से नीचे जा सकता है।भोपाल के सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में चल रही पूर्वी हवाएं प्रदेश में आती रहेंगी। इससे उत्तरी हवाएं नहीं आएंगी और ठंड का असर ज्यादा नहीं बढ़ेगा। कुछ शहरों में रात का तापमान सामान्य से एक से डेढ़ डिग्री तक अधिक रह सकता है। उत्तर भारत में बर्फबारी होने के बाद पूरा मध्य प्रदेश ठिठुरने लगता है। हर साल नवंबर के दूसरे सप्ताह में उत्तर से ठंडी हवाएं आने लगती है, लेकिन वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में पूर्वी हवाओं का जोर है। ये हवाएं मध्‍य प्रदेश में आई तो उत्तरी हवाओं का जोर ज्यादा नहीं रहेगा। इससे तापमान में ज्यादा गिरावट होने की संभावना नहीं है।गुरुवार-शुक्रवार की रात की बात करें तो पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का तापमान 11.8 डिग्री रहा। पिछली तीन रातों से पारा 12 डिग्री से नीचे ही चल रहा है। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, बैतूल, गुना, ग्वालियर, खंडवा, खरगोन, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, उज्जैन, छिंदवाड़ा, जबलपुर, खजुराहो, मंडला, नरसिंहपुर, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, टीकमगढ़, उमरिया और मलाजखंड में पारा 20 डिग्री से नीचे ही रहा। दिन की बात करें तो शुक्रवार को पचमढ़ी में पारा 25.8 डिग्री रहा। शिवपुरी में 28.2 डिग्री और बैतूल में 29 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। पचमढ़ी रात के साथ दिन में भी सबसे ठंडा बना हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें