सबसे ठंडी रही देश की राजधानी
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के साथ ही समूचे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है। दिल्ली में तो न्यूनतम तापमान औसत से चार डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। दिल्ली में सोमवार को टेंपरेचर 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस मौसम का सबसे कम तापमान है। मौसम अधिकारियों ने बताया कि शहर के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा।
रविवार को न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह सोमवार से पहले तक मौसम का सबसे कम तापमान था। इससे पहले शनिवार को 3.6 डिग्री सेल्सियस और शुक्रवार को 3.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था।





