मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

मध्य प्रदेश में ठंड और कोहरे से जनजीवन प्रभावित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मध्य प्रदेश में ठंड और कोहरे से जनजीवन प्रभावित

भोपाल। मध्य प्रदेश के बड़े हिस्से में शीत लहर ने ठिठुरन बढ़ा दी हैं। ठंड और कोहरे से जनजीवन प्रभावित है। रेल गाड़ियां देरी से चल रही हैं, वहीं कई जिलों के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। राज्य में बीते कुछ दिनों से ठंड का असर बना हुआ है।

बात न्यूनतम तापमान की करें तो राज्य के बड़े हिस्से में यह तापमान 5 डिग्री से नीचे बना हुआ है।

सबसे कम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस राजगढ़ में दर्ज किया गया है। वहीं, राजधानी की बात की जाए तो तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बढ़ती ठंड और कोहरे के कारण रेल गाड़ियों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है और यही कारण है कि कई यात्री गाड़ियां कई घंटों की देरी से चल रही हैं।

इतना ही नहीं, राज्य के 24 जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

कहीं एक दिन तो कहीं दो दिन की छुट्टी घोषित की गई है। इसके साथ ही, स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। अब इन जिलों में स्कूल सुबह साढ़े नौ बजे के बाद खुल रहे हैं। इन दिनों आलम यह है कि सुबह नौ बजे तक कोहरे का असर रहता है, तो वहीं दिन में सर्द हवाएं ठिठुरन पैदा कर रही हैं। धूप भी ठंड का असर कम करने में कामयाब नहीं हो पा रही है।

राज्य सरकार ने रेन बसेरा में रहने वाले लोगों के लिए गर्म कपड़े उपलब्ध कराए हैं।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी पिछले दिनों राजधानी के रेन बसेरों का दौरा किया था और वहां कंबल आदि का वितरण किया था। साथ ही वहां रहने वालों की जरूरतों पर भी चर्चा की थी। वहीं, कई सामाजिक संगठन जरूरतमंदों की मदद करने में लगे हैं, सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की भी व्यवस्था की जा रही है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में भी ठंड का असर बना रहेगा और कोहरा जनजीवन को प्रभावित करेगा। इसके साथ ही राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों को सलाह दी है कि वे गर्म कपड़ों का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें और घरों से कम ही बाहर निकलें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें