मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

कोडिंग व्यवस्था के विरोध में ई-रिक्शा चालकों का हड़ताल, भीषण गर्मी में परेशान रहे लोग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भागलपुर, । जिले भर में कोडिंग के विरोध में ई-रिक्शा चालकों का

विरोध लगातार जारी है। इसी कड़ी में ई-रिक्शा चालकों ने सोमवार को शहर में

हड़ताल कर दिया, जिससे आम राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

शहर के विभिन्न चौक चौराहे पर यात्रियों की काफी भीड़ देखी गई। बहुत सारे

लोग कड़ी धूप में सड़कों पर पैदल यात्रा करते नजर आए।

उल्लेखनीय हो

कि पिछले कई दिनों से जिला प्रशासन की नई यातायात व्यवस्था में हुए बदलाव

को लेकर ई-रिक्शा चालक विरोध कर रहे हैं। जिसको लेकर ई-रिक्शा चालक संघ के

द्वारा सोमवार को हड़ताल कर दिया गया। शहर के सड़कों पर इस भीषण गर्मी में

लोगों को यात्रा करना पड़ा। इधर विरोध की सूचना पर सदर एसडीएम, धनंजय

कुमार, सिटी डीएसपी अजय चौधरी, जीरोमाइल तिलकामांझी और मनाली चौक पहुंचे

जहां पर विरोध कर रहे ई रिक्शा चालक संघ के कुछ लोगों को हिरासत में ले

लिया।

पैदल जा रहे यात्रियों ने बताया कि ई-रिक्शा नहीं चलने से

काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस भीषण गर्मी में पैदल यात्रा

करना पड़ा रहा है। बच्चे साथ में है। परेशानी तो हो रही है जिला प्रशासन से

हम लोग भी मांग करते हैं कि रिक्शा चालक भी एक मजदूर हैं। उनको भी

पैसेक्षकी आवश्यकता है। इस पर जल्द जिला प्रशासन संज्ञान लेते हुए ई-रिक्शा

चालकों की मांग पूरी करें। शहर के हजारों यात्रियों को परेशानियों का इस

भीषण गर्मी में सामना करना पड़ा। हालांकि ई-रिक्शा के हड़ताल की सूचना पर

सदर अनुमंडल अधिकारी धनंजय कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने कहा कि

यातायात व्यवस्था को सुचारू कर दिया गया है। सूचना मिली थी कुछ असामाजिक

तत्व माहौल को बिगड़ने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ असामाजिक तत्व को पुलिस ने

हिरासत में ले लिया है। इनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें