मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

कोल इंडिया मैराथन कल , पीटी ऊषा पहुंची रांची, सभी तैयारियां पूरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कोल इंडिया मैराथन कल , पीटी ऊषा पहुंची रांची, सभी तैयारियां पूरी

कोल इंडिया मैराथन कल , पीटी ऊषा पहुंची रांची, सभी तैयारियां पूरी

आठ हजार प्रतिभागी लगायेंगे दौड़,33.12 लाख रुपये का होगा पुरस्कार वितरण

प्रतिभागियों की हर सुविधा का रखा जाएगा ख्याल : सीसीएल सीएमडी

रांची: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के द्वितीय कोल इंडिया मैराथन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। रविवार को रांची के मोरहाबादी में इसका आयोजन किया गया है। इस बार लगभग 8 हजार प्रतिभागी मैराथन में दौड़ लगाएंगे, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से लगभग 6100 से अधिक पुरुष व लगभग 1400 महिला धावक हिस्सा ले रही हैं। वहीं 500 से अधिक सीसीएल के गेस्ट भी इस मैराथन भाग लेंगे। यह मैराथन बिरसा मुंडा स्टेडियम मोरहाबादी से सुबह 4:30 बजे शुरू होकर कांके रोड होते हुए मोरहाबादी में संपन्न होगी। कोल इंडिया के इस प्रतियोगिता में 33 लाख रुपए से अधिक की राशि पुरस्कार स्वरूप दिया जायेगा। मैराथन का आयोजन महिलाओं और पुरुषों की चार श्रेणियों में किया जा रहा है, जिसमें 42.195 किमी का फुल मैराथन, 21.098 किमी का हाफ मैराथन, 10 किमी एवं 5 किमी मैराथन शामिल है। सीसीएल सीएमडी डॉ. वी बीरा रेड्डी ने बताया कि मैराथन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा भी इस मैराथन में शिरकत करेंगी। विदित हो कि मैराथन में हिस्सा लेने के लिए शनिवार की शाम पीटी ऊषा रांची पहुंच गईं हैं। वहीं कंपनी के चेयरमैन पीएम प्रसाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे । साथ ही मुंबई मैराथन की द्वितीय एवं तृतीय विजेता रेशमा केवाटे एवं श्यामली सिंह इस मैराथन में भाग ले रहीं हैं। वहीं मैराथन की दुनिया में वन लेग उदय नाम से मसहूर उदय भी हॉफ मैराथन में भाग लेंगे। इनके साथ कोल इंडिया मैराथन के विजेता अर्जुन टुडू भी शामिल होंगे।

सीसीएल के सीएमडी डॉ. वी बीरा रेड्डी ने बताया कहा कि प्रतिभागियों की हर सुविधा का ख्याल रखा जा रहा है। पूरे रास्ते में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। रास्ते में लगभग 20 रिफ्रेशमेंट सेंटर बनाए गए हैं। यह मैराथन एआईएमएस द्वारा प्रमाणित है। झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन व जिला प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है। बेहतर संचालन के लिए मैराथन के दौरान आपातकालीन चिकित्सीय सेवा के लिए मेडिकल टीम के साथ ही सीसीएल के सुरक्षा कर्मी भी उपस्थित रहेंगे।

सीसीएल के स्पोर्ट्स समन्वयक आदिल हुसैन ने बताया कि इस मैराथन का 5 करोड़ का इवेंट लायबिलिटी इंश्योरेंस कराया गया है। अगर मैराथन के दौरान कोई भी धावक घायल होता है तो, उसे 10 हजार तक का इंजरी कवर मिलेगा, वहीं अगर कोई दुर्घटना घटती है, तो डेथ क्लेम 10 लाख तक कवर होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें