कोचिंग में पढा रहे शिक्षक व छात्राओ को मनचलो ने बेरहमी से पीटा,दर्जनो छात्रा घायल
पूर्वी
चंपारण ,। जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के उत्तरी नोनेया
पंचायत के चौबे टोला पंडितपुर में संचालित एक कोचिंग सेंटर में शुक्रवार
की दोपहर में आठ की संख्या में पहुंचे मनचलों ने कोचिंग में आठवें वर्ग के
लड़कियों को पढ़ा रहे शिक्षक सोनू कुमार को गाली गलौज करते हुए मारपीट करने
लगे। जिसका विरोध कोचिंग में पढ रही लड़कियो ने किया तो मनचलों ने शिक्षक
को छोड़ लड़कियों को बेरहमी से पिटाई कर दी।
इसमें में दर्जनों
लड़कियां गम्भीर रुप से घायल हो गयी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची
पुलिस ने घायल सभी लड़कियों को परिजनों की सहयोग से पहाड़पुर सीएचसी लाया
गया जहां सभी का इलाज किया जा रहा है। घायल में करुण कुमार नीमा कुमारी
सोनी कुमारी सुमन कुमारी रंजनी कुमारी अंजलि कुमारी प्रीति कुमारी शिल्पी
कुमारी सानिया खातुन सहित अन्य शामिल है। सभी घायल लड़कियां पंडितपुर गांव
की बताई जा रही है।
चिकित्सा प्रभारी डॉ अजहरुद्दीन ने बताया की
सानिया खातुन को गम्भीर स्थिति को लेकर सदर अस्पताल मोतिहारी रेफर किया गया
है। इस बाबत कोचिंग संचालक सोनू कुमार ने बताया की गत कई दिनों से संजय
कुमार यादव उर्फ मंटू यादव,भोला यादव,अजय यादव सभी पिता जोका यादव आस कुमार
पिता विश्वनाथ यादव कोचिंग के छुट्टी के बाद दसवीं वर्ग की लड़कियों को
रास्ते में छेड़छाड़ करते थे। जिसका विरोध मैंने किया।जब मैं विरोध किया तो
उपरोक्त मनचलों के द्वारा मारपीट करने का धमकी दिया गया। शुक्रवार को
उपरोक्त मनचलो जिनकी संख्या करीब आठ थी,आकर मारपीट करने लगे। जिसमें विरोध
कर रही कोचिंग में पढ रही लड़कियों ने किया,तो इनलेगो ने लड़कियो के साथ भी
बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया।
मामले पुलिस एक महिला को
हिरासत में लिया है,वही गिरफ्तार कर मनचलों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
की जा रही है। थानाध्यक्ष अम्बेश कुमार ने बताया की जल्द हीं सभी की
गिरफ्तारी कर ली जाएगी। वही इस घटना की पहाड़पुर के कई शिक्षाविद व सामाजिक
संगठनों ने निंदा की हैं।





