मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

हॉस्टल में पंखे से फंदा लगा कोचिंग स्टूडेंट ने किया सुसाइड

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हॉस्टल में पंखे से फंदा लगा कोचिंग स्टूडेंट ने किया सुसाइड

कोटा। विज्ञान नगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर कॉलोनी में नीट की तैयारी कर रहे एक कोचिंग स्टूडेंट ने पंखे से फंदा लगा कर सुसाइड कर लिया।उड़ीसा का रहने वाला अभिजीत गिरी (18) अप्रैल 2024 से कोटा में रह रहा था। वह एक निजी कोचिंग संस्थान से नीट की तैयारी कर रहा था। कोटा में पिछले 10 दिन में कोचिंग स्टूडेंट के सुसाइड का यह तीसरा मामला है।विज्ञान नगर थाने के डीओ लालसिंह तंवर ने बताया कि गुरुवार रात सूचना मिली कि अंबेडकर कॉलोनी में जैन विला रेजिडेंसी हॉस्टल में एक नीट स्टूडेंट ने पंखे पर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मौके पर पहुंच कर छात्र के शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों के आने के बाद छात्र का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पंखे में हैंगिंग डिवाइस भी नहीं लगा हुआ था। सुसाइड के कारण सामने नहीं आए।हॉस्टल मालिक राजेंद्र जैन ने बताया कि अभिजीत अप्रैल 2024 से इस हॉस्टल में रह रहा है और नीट की तैयारी कर रहा था। 15 जनवरी को किराए के लिए बात हुई थी, तब अभिजीत ने कहा था कि मैं एक महीना और यहां रहूंगा। 16 जनवरी को रात मैस वाला (सोनू यादव) टिफिन देने आया तो अभिजीत ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद दो-तीन स्टूडेंट के साथ मिलकर दरवाजा तोड़ा तो देखा अभिजीत पंखे से लटका हुआ था। हॉस्टल मालिक ने बताया कि अभिजीत पढ़ने में अच्छा था और रेगुलर कोचिंग भी जाता था। उसे देखकर लगता नहीं था कि उसे किसी भी प्रकार का कोई तनाव है।कोटा में साल 2025 के पहले महीने में यह स्टूडेंट के सुसाइड का तीसरा मामला है। इससे पहले सात जनवरी और आठ जनवरी को भी दाे स्टूडेंट ने सुसाइड किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें