मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:03 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली के नांगलोई डिपो से नहीं चलेंगी सीएनजी बसें

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। दिल्ली के नांगलोई डिपो से शनिवार से सीएनजी बसों का संचालन बंद हो रहा है। यहां से चलने वाली सीएनजी बसों को अन्य डिपो पर शिफ्ट किया गया है। इस डिपो का मोहल्ला बसों के लिए इलेक्ट्रिफिकेशन किया जाएगा। दिल्ली के नांगलोई डिपो से बड़ी संख्या में सीएनजी बसें विभिन्न रूटों पर चल रही हैं।दिल्ली परिवहन विभाग के मुख्य महाप्रबंधक नवनीत चौधरी की ओर से नोटिस जारी कर कहा गया है कि नागलोई डिपो का 31 अगस्त से इलेक्ट्रिफिकेशन किया जाएगा। इस डिपो को 9 मीटर की इलेक्ट्रिक बसों (मोहल्ला बसों) के लिए बनाया जा रहा है। यहां पर मोहल्ला बसें चार्ज होंगी। यहीं से आसपास के रूटों पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा। इस डिपो से सीएनजी बसें नहीं चलाई जाएंगी।नांगलोई बस डिपो से चलने वाली सीएनजी बसों को अब 4 अन्य डिपो पर शिफ्ट किया गया है। 31 अगस्त से बसें शादीपुर, द्वारका-2, नोएडा डिपो और राजघाट डिपो पर शिफ्ट किया गया। यहीं से इन बसों का संचालन किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, डिपो के अंदर से यात्री बस में नहीं सवार होते हैं। रूट पर बस के आने के बाद बसों में यात्री सवार होते हैं। ऐसे में यात्रियों पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें