मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने नव वर्ष पर मरघट वाले हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली की मुख्यमंत्री ने नव वर्ष पर मरघट वाले हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नव वर्ष के पहले दिन गुरुवार को यहां के यमुना बाजार स्थित मरघट वाले हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की एवं संतों का आशीर्वाद लिया। उन्होंने बजरंगबली से हर दिल्लीवासी की सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की।मुख्यमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा कि नया साल सभी के जीवन में नई आशाएं और नए अवसर लेकर आए, जय बजरंगबली। इससे पहले मुख्यमंत्री ने एक्स पोस्ट में सभी को नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि नववर्ष का यह शुभ अवसर दिल्ली के प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में नई आशा, सकारात्मक ऊर्जा और सतत प्रगति का संदेश लेकर आए। ईश्वर से प्रार्थना है कि आने वाला समय आपके प्रयासों को सफल बनाए तथा आपका जीवन सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य से परिपूर्ण हो।मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली की सेवा और जनहित के प्रति हमारी प्रतिबद्धता इस वर्ष नई ऊर्जा और अधिक दृढ़ संकल्प के साथ क्रियान्वित होगी। विकास और सुशासन की दिशा में निरंतर आगे बढ़ती दिल्ली की मूल शक्ति उसके नागरिकों का विश्वास और सक्रिय सहभागिता है। यह नववर्ष एक सशक्त, समावेशी और समृद्ध राजधानी के निर्माण की साझा जिम्मेदारी को और अधिक प्रगाढ़ करने का अवसर प्रदान करता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें