मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता डूसू के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव से मिली

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता डूसू के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव से मिली

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आर्यन मान, महासचिव कुणाल चौधरी, संयुक्त सचिव दीपिका झा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के छात्रों से मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में मुलाकात की। यह जानकारी मुख्यमंत्री ने अपने साेशल मीडिया अकांउट एक्स पर साझा की।मुख्यमंत्री ने पोस्ट करते हुए लिखा, “अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की यह विजय उस परंपरा और संघर्ष का जीवंत प्रतीक है जिसे विद्यार्थी परिषद ने दशकों पहले ‘ज्ञान, शील और एकता’ के मंत्र के साथ स्थापित किया। उन्होंने कहा, “ यह क्षण मेरे लिए बेहद आत्मीय है। डूसू की अध्यक्षता मेरी यात्रा का ऐसा अध्याय रही है जिसने सेवा और समर्पण की दिशा तय की। आज इन युवाओं में वही ऊर्जा और वही समर्पण दिख रहा है जो मेरी जनसेवा की निरंतर प्रेरणा बना हुआ है।मुख्यमंत्री ने सभी को शुभकामनाएं देते कहा कि आइए, एकजुट होकर विकसित दिल्ली के सपने को साकार करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें