मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री ने की हेलमेट पहनने को लेकर जागरूकता कार्यक्रम की शुरूआत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री ने की हेलमेट पहनने को लेकर जागरूकता कार्यक्रम की शुरूआत

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को कनॉट प्लेस में 'कॉन्सीक्वेंसेस' सड़क सुरक्षा अभियान के तहत हेलमेट पहनने को लेकर जागरूकता कार्यक्रम की शुरूआत की। इस कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली के परिवहन विभाग ने किया। इस मौके पर परिवहन मंत्री डॉ पंकज कुमार सिंह और सांसद बांसुरी स्वराज मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में दस में से चार हादसे हेलमेट न पहनने की वजह से होते हैं। इसलिए सरकार ने ऐसे हादसों को कम करने के लिए हेलमेट पहनने के प्रति जागरूकता कार्यक्रम की शुरूआत की है। सरकार ने दिल्ली के सैकड़ों युवाओं को इस जागरूकता कार्यक्रम का ब्रांड एंबेसडर बनाने का फैसला किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क पर अनुशासन और यातायात नियमों का पालन करके हम न केवल स्वयं को सुरक्षित रखते हैं बल्कि दूसरों के जीवन की रक्षा में भी योगदान देते हैं। याद रखें-सुरक्षा आदत है, विकल्प नहीं। आपका हेलमेट, आपकी सतर्कता और आपका अनुशासन ही आपकी सुरक्षा सबकी सुरक्षा की गारंटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें