मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री ने शालीमार बाग में नवनिर्मित नालियों और सड़कों का किया उद्घाटन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री ने शालीमार बाग में नवनिर्मित नालियों और सड़कों का किया उद्घाटन

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ब्लॉकों में नवनिर्मित नालियों और सड़कों का उद्घाटन किया। उन्होंने इसके साथ ही विकास कार्यों का स्थल पर जाकर निरीक्षण किया और अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि शालीमार बाग में अटल कैंटीन, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, नए सार्वजनिक शौचालय, नए पार्क, वॉटर एटीएम सहित आधारभूत नागरिक सुविधाओं पर कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहा है। ये योजनाएं गरीब, मध्यम वर्ग और हर परिवार के जीवन में सम्मान, सुविधा और सुरक्षा जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं। शालीमार बाग को स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं की सुगमता, सुचारु सड़क नेटवर्क और मजबूत शहरी व्यवस्थाओं के साथ एक आदर्श मॉडल विधानसभा के रूप में विकसित किया जाए। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी और स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें