मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

दशहरा पर सीएम योगी का कड़ा संदेश: उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई होगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
दशहरा पर सीएम योगी का कड़ा संदेश: उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई होगी

उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा

मुख्यमंत्री ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि उपद्रव फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा न जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों पर ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए कि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह की हरकत करने की हिम्मत न कर सके। हाल के दिनों में कानपुर, वाराणसी, मुरादाबाद और कई जिलों में हुए जुलूस प्रदर्शनों और अराजक घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि तत्काल एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए।

सीएम योगी ने यहां तक कहा कि उपद्रवियों की संपत्ति तक की जांच की जाए और जितना नुकसान उन्होंने किया है, उसकी भरपाई उनकी संपत्ति से कराई जाए। साथ ही, हर उपद्रवी को चिन्हित करने के लिए वीडियो फुटेज, सीसीटीवी और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग का सहारा लिया जाए, ताकि कोई भी दोषी बचने न पाए।

महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता

सीएम योगी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा उनकी सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। छेड़खानी, चेन स्नेचिंग और एसिड अटैक जैसी घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश उन्होंने पुलिस को दिया। उन्होंने कहा कि थानों से लेकर पीआरवी तक सभी की जवाबदेही तय की जाएगी।

नवरात्र और दशहरे के अवसर पर गरबा-डांडिया जैसे आयोजनों में असामाजिक तत्वों और बहरूपियों की घुसपैठ रोकने पर भी सीएम ने विशेष बल दिया। इसके लिए उन्होंने मिशन शक्ति 5.0 को पूरी ताकत से जमीन पर लागू करने का निर्देश दिया।

अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती

हाल के दिनों में चोरी और अन्य घटनाओं को लेकर फैलने वाली अफवाहों पर सीएम योगी ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और उन पर कड़ी कार्रवाई हो। इसके साथ ही चौकीदारों की सक्रियता बढ़ाने और लोगों में विश्वास कायम करने के लिए भी अधिकारियों को आदेश दिया गया।

दुर्गा पूजा और रावण दहन पर खास नजर

मुख्यमंत्री ने दुर्गा पूजा और रावण दहन कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा इंतजाम को सर्वोपरि रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी जगह ड्रोन से निगरानी सुनिश्चित की जाए। सीएम ने निर्देश दिया कि प्रतिमाएं सुरक्षित ऊंचाई से अधिक बड़ी न हों और विसर्जन के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए जाएं ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।

जातीय संघर्ष और बूचड़खानों पर निगरानी

योगी आदित्यनाथ ने जातीय संघर्ष भड़काने की कोशिशों पर पूरी तरह से लगाम लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही, पुलिस कप्तानों को बूचड़खानों का औचक निरीक्षण करने और सभी मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए।

ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन पर फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्गा पूजा और रावण दहन जैसे आयोजनों के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन पहले से तैयारी करे। उन्होंने विशेष तौर पर कहा कि किसी भी स्थिति में जाम न लगे और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखी जाए।

सीएम ने यूपी आईटीएस कार्यक्रम में उमड़ रही भीड़ का जिक्र करते हुए कहा कि लोगों के उत्साह को देखते हुए ट्रैफिक और सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने आदेश दिया कि जिलों में प्रभारी मंत्री और जनप्रतिनिधियों के दौरों और बैठकों को प्राथमिकता दी जाए।

मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचेगी रिपोर्ट

सीएम योगी ने निर्देश दिया कि जिलों में होने वाली कोर ग्रुप बैठकों की रिपोर्ट समय से मुख्यमंत्री कार्यालय तक भेजी जाए। उन्होंने कहा कि आदेशों का अक्षरशः पालन किया जाए और किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें