मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:43 · नई दिल्ली संस्करण

अजय राय के बयान पर सीएम योगी का तंज, बोले- कांग्रेस देशवासियों से माफी मांगने लायक नहीं रही

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
अजय राय के बयान पर सीएम योगी का तंज, बोले- कांग्रेस देशवासियों से माफी मांगने लायक नहीं रही

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय की अमर्यादित टिप्पणी पर अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस को निशाने पर लिया है। सीएम योगी ने कहा कि अजय राय द्वारा अभद्र, असंसदीय और अक्षम्य टिप्पणी कांग्रेस के राजनीतिक कुसंस्कारों को प्रकट करती है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विषय में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा की गई अभद्र, असंसदीय और अक्षम्य टिप्पणी कांग्रेस के राजनीतिक कुसंस्कारों को प्रकट करती है। पूर्व में कांग्रेस के 'युवराज' भी अपने कुसंस्कार का परिचय दे चुके हैं। कांग्रेस अब हताशा, निराशा, कुंठा और मानसिक दिवालियापन के शीर्ष स्तर पर पहुंच चुकी है।

अब देशवासियों से क्षमा मांगने लायक भी स्थिति उनकी नहीं रही है।''

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा, ''कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अमर्यादित भाषा की ‘बीमारी’ अब पूरी कांग्रेस में नीचे तक फैल चुकी है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अभद्र और अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ चुके हैं।

लगातार चुनावी हार ने कांग्रेस को राजनीतिक और मानसिक, दोनों रूप से दिवालिया कर दिया है। दरअसल, कांग्रेस के पास न जनाधार बचा है, न मुद्दे और न ही जनता का विश्वास। इसलिए, वे अब ‘अपशब्दों’ और ‘विषवमन’ को ही राजनीति समझ बैठे हैं। सच यह है कि प्रधानमंत्री पर कांग्रेस नेताओं का कहा हर अपशब्द उसकी लगातार होती राजनीतिक पराजयों की पीड़ा और सत्ता से दूर होने की छटपटाहट का सबूत है। देश की जनता ऐसे अहंकारी और संस्कारविहीन नेताओं को लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब देगी।

''

यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने एक्स पोस्ट में लिखा, ''जब होने लगे अंत की आहट तो आने लगी शब्दों में गिरावट, देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अभद्र टिप्पणी कांग्रेस की बौखलाहट, निराशा और राजनीतिक दिवालियेपन को दर्शाती है।''

इतना ही नहीं उन्होंने कांग्रेस नेता अजय राय को वह दिन भी याद दिलाया जब वह बीमार थे और प्रधानमंत्री ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की थी। पंकज चौधरी ने लिखा, ''बीमार होने पर जिस प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक रूप से अजय राय जी के स्वस्थ होने की कामना की थी, आज उसी जनसेवक को ये अपशब्द कह रहे हैं।

दुकान 'मोहब्बत' की और नीयत इतनी कड़वी? जब जनता के हित, विकास कार्यों और राष्ट्र निर्माण के मुद्दों पर बोलने के लिए कुछ नहीं बचता, तब कांग्रेस के नेता मर्यादा भूलकर व्यक्तिगत टिप्पणी और अमर्यादित भाषा का सहारा लेते हैं। देश की जागरूक जनता ऐसे अपमानजनक व्यवहार का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से अवश्य देगी।''

बता दें कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह प्रधानमंत्री मोदी के लिए अभद्र टिप्पणी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अजय राय कार में बैठे हुए हैं। जैसे ही उनकी कार आगे बढ़ती है, तब वे कार के पास खड़े लोगों से प्रधानमंत्री के बारे में अपशब्द कहते हैं। उनके इस अमर्यादित टिप्पणी को लेकर भाजपा हमलावर हो गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें