मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

सीएम योगी बोले विपक्ष संकीर्ण सोच के कारण महिला आरक्षण में अड़ंगा डाल रहा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सीएम योगी बोले विपक्ष संकीर्ण सोच के कारण महिला आरक्षण में अड़ंगा डाल रहा

लखनऊ। महिला आरक्षण संशोधन विधेयक विपक्ष द्वारा खारिज किए जाने के विरोध में भाजपा की और से लखनऊ में 'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ भाजपा कार्यकर्ता और सीएम योगी आदित्यनाथ अपने आवास से निकलकर मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ विधानसभा तक पैदल पहुंचे।

करीब 1.75 किलोमीटर की इस पदयात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। विधानसभा के बाहर सड़क पर बने मंच से पदयात्रा में शामिल हुए लोगों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

मुख्यमंत्री ने कहा, "आज बहनों के नेतृत्व में यह आक्रोश मार्च निकाला जा रहा है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के जन-विरोधी आचरण के कारण आज देश और प्रदेश की महिलाओं में भारी गुस्सा है। मोदी सरकार महिलाओं को उनका अधिकार देना चाहती है लेकिन ये दल अपनी संकुचित मानसिकता के कारण रोड़े अटका रहे हैं।"

सीएम योगी ने कहा, "सपा-कांग्रेस और टीएमसी से महिलाएं नाराज हैं। देशभर में आक्रोश रैली निकल रही है।

विपक्ष का महिला विरोधी चेहरा सामने आ गया है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि देश में केवल चार जाति महिला, गरीब, युवा और किसान है। इसमें सबसे पहली जाति महिला है। प्रधानमंत्री चाहते थे कि 2029 में ही महिला आरक्षण लागू हो जाए। इसके बाद भी विपक्ष ने महिला विरोधी काम किया है। आज की इस आक्रोश रैली में बहनें शामिल हुई हैं। जिस तरह से केंद्र की मोदी सरकार महिलाओं के लिए योजनाएं चला रही है।

उसी तरह डबल इंजन की सरकार में भी चलाया जा रहा है।"

मुख्यमंत्री ने कहा, "मैं उन सभी बहनों को तहे दिल से बधाई देता हूं, जिन्होंने इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया और आपको भरोसा दिलाता हूं कि राज्य का हर व्यक्ति आधी आबादी की उनके जायज़ मांग के समर्थन में उनके साथ खड़ा है।"

'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' में शामिल उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "जिन पार्टियों को महिलाओं के वोट नहीं मिलेंगे, वे विधानसभा और लोकसभा चुनावों में अपना खाता भी नहीं खोल पाएंगे। जब तक आरक्षण लागू नहीं हो जाता, यह संघर्ष जारी रहेगा।"

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "यह समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के विरोध का ही नतीजा है। महिलाएं गुस्से में सड़कों पर उतर आई हैं, राज्य की महिलाओं के इस अद्भुत शक्ति प्रदर्शन को देख सकते हैं।

'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा,"आपका उत्साह दिखाता है कि महिलाओं के मन में कितना गुस्सा भरा हुआ है। महिलाओं का उत्थान और महिलाओं का सम्मान ही भाजपा की पहचान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकारें महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही हैं-चाहे वह केंद्र सरकार हो या उत्तर प्रदेश सरकार।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें