मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

सीएम योगी ने अमित शाह और नितिन नवीन से की मुलाकात

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सीएम योगी ने अमित शाह और नितिन नवीन से की मुलाकात

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर भी साझा की गई हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। दोनों के बीच करीब एक घंटे तक बैठक हुई और कई मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव जैसे विषय शामिल रहे।

गृह मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें सीएम योगी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को फूलों का गुलदस्ता भेंट करते हुए नजर आ रहे हैं।

वहीं, मुख्यमंत्री योगी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भी भेंट की। इस दौरान सीएम योगी ने उन्हें पटुका और फूलों का गुलदस्ता भेंट किया।

सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर नितिन नवीन से हुई मुलाकात के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में मुझे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

साथ ही, उन्होंने मुलाकात के लिए समय देने पर नितिन नवीन का आभार भी प्रकट किया।

बता दें कि सीएम योगी की इस मुलाकात को हाल ही में हुए मंत्रिमंडल विस्तार और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

इससे पहले उत्तर प्रदेश में 10 मई को हुए मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान छह नए चेहरों को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इस बार विभागों का बंटवारा प्रशासनिक दृष्टि से नहीं, बल्कि मिशन 2027 को ध्यान में रखते हुए किया गया है, जिसके कई बड़े राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें