मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:56 · नई दिल्ली संस्करण

काशी में सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले-सनातन को मिटाने वाले खुद मिट गए

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
काशी में सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले-सनातन को मिटाने वाले खुद मिट गए

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को वाराणसी में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत 'सोमनाथ संकल्प महोत्सव' में सनातन, सांस्कृतिक विरासत और मंदिर पुनर्स्थापना के मुद्दे को लेकर विपक्ष पर जोरदार निशाना साधा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोहम्मद गौरी से लेकर मुगल शासकों तक कई विदेशी आक्रांताओं ने भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को मिटाने का प्रयास किया लेकिन वे भारत की आत्मा और सनातन चेतना को कभी समाप्त नहीं कर सके।

उन्होंने कहा कि औरंगजेब ने बाबा विश्वनाथ के प्राचीन मंदिर को ध्वस्त कर गुलामी का ढांचा खड़ा किया था लेकिन वह भारत की आत्मा को नहीं तोड़ पाया। सनातन केवल मंदिरों की दीवारों तक सीमित नहीं है बल्कि यह भारत की चेतना और आत्मा में बसता है।

सीएम योगी ने कहा, ''जिन्होंने सनातन को मिटाने का प्रयास किया, आज वे खुद मिट्टी में मिल चुके हैं। आज उन आक्रांताओं का नाम लेने वाला कोई नहीं है लेकिन काशी विश्वनाथ धाम और सोमनाथ महादेव मंदिर भारत के स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव की गाथा को आगे बढ़ा रहे हैं।''

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की संकल्पना साकार होती दिखाई दे रही है।

सोमनाथ मंदिर के पुनर्प्रतिष्ठा और सुंदरीकरण से लेकर काशी विश्वनाथ धाम, उज्जैन में महाकाल महालोक और अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण तक, देश के पवित्र तीर्थस्थल अपने प्राचीन वैभव के साथ विकास की नई यात्रा पर आगे बढ़ रहे हैं। इन सभी कार्यों की प्रेरक शक्ति प्रधानमंत्री मोदी हैं और इसके लिए उत्तर प्रदेश की जनता उनकी आभारी है।

सीएम योगी ने बिना नाम लिए विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि दुर्भाग्य से आज भी कुछ शक्तियां भारत के आत्मगौरव और सांस्कृतिक प्रतीकों को आगे बढ़ते हुए नहीं देखना चाहतीं।

यही वे लोग थे जिन्होंने सोमनाथ मंदिर की पुनर्प्रतिष्ठा और श्रीराम मंदिर निर्माण में लगातार बाधाएं खड़ी करने का प्रयास किया।

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आनंदीबेन पटेल ने काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। त्रयंबकेश्वर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने शंखनाद और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अतिथियों का स्वागत किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें