मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

नोएडा में सीएम योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दौरा, रक्षा उपकरण एवं ड्रोन निर्माण इकाई का लोकार्पण करेंगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नोएडा में सीएम योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दौरा, रक्षा उपकरण एवं ड्रोन निर्माण इकाई का लोकार्पण करेंगे

नोएडा। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज नोएडा के दौरे पर पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे सेक्टर-113 हेलीपैड पर दोपहर लगभग 3:40 बजे उतरेंगे। कार्यक्रम के तहत रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री यहां रक्षा उपकरण एवं ड्रोन निर्माण इकाई का लोकार्पण करेंगे।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री नोएडा प्राधिकरण और यमुना प्राधिकरण द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। इस वीवीआईपी दौरे को देखते हुए, जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जानकारी के अनुसार, नोएडा पुलिस और यातायात विभाग ने सुबह से ही मुख्य मार्गों पर तैनाती शुरू कर दी थी। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है ताकि बिना जांच कोई भी वाहन कार्यक्रम स्थल के आसपास न पहुंच सके। लगभग 1000 पुलिसकर्मी अलग-अलग इलाकों में तैनात किए गए हैं।

यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए डायवर्जन योजना भी लागू की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री और रक्षा मंत्री की सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यही कारण है कि हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास के मार्गों पर पुलिस, पीएसी और खुफिया विभाग की टीमें सक्रिय हैं। इसके अलावा, ड्रोन कैमरों से भी निगरानी रखी जा रही है। ड्रोन और रक्षा उपकरण निर्माण इकाई के लोकार्पण को लेकर उद्योग जगत में उत्साह देखा जा रहा है।

माना जा रहा है कि यह कदम ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ को नई दिशा देगा। इस यूनिट से देश को रक्षा क्षेत्र में मजबूती मिलने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि आम जनता की आवाजाही पर ज्यादा असर न पड़े, इसके लिए मार्गों पर पहले से ही सूचना दे दी गई है। सुबह से ही पुलिस और ट्रैफिक विभाग की टीमें सक्रिय होकर वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों की जानकारी दे रही हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें