मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

मुजफ्फरनगर दुर्घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया, घायलों के इलाज के लिए अधिकारियों को निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुजफ्फरनगर दुर्घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया, घायलों के इलाज के लिए अधिकारियों को निर्देश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुजफ्फरनगर के तितावी में हुई सड़क दुर्घटना का संज्ञान लिया है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को घायलों का उचित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ के ऑफिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "मुख्यमंत्री ने मुजफ्फरनगर जिले में एक दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के लिए निर्देशित किया है। महाराज जी ने प्रभु श्री राम से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।"

मुजफ्फरनगर में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसा पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना तितावी क्षेत्र में हुआ, जब तेज रफ्तार कार हाईवे किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई।

जानकारी के अनुसार, कार में सवार 8 लोग हरियाणा के करनाल के फरीदपुर से हरिद्वार जा रहे थे।

ये सभी एक परिजन की मृत्यु के बाद गंगा में फूल विसर्जन करने के लिए निकले थे। हादसे में तीन महिलाओं और तीन पुरुषों की मौत हो गई। एक अन्य पुरुष की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है।

हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया।

रेफर किए गए व्यक्तियों में से एक की बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई।

फिलहाल, पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार कार चालक की लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें