मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:30 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज ट्रांसफर करेंगे किसान कल्याण योजना की किस्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज ट्रांसफर करेंगे किसान कल्याण योजना की किस्त

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (बुधवार को) धार जिले से प्रदेश के 85 लाख से अधिक किसानों के खातों में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की किस्त राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर करेंगे। योजना के हितग्राही किसानों को दो-दो हजार रुपये की राशि अंतरित की जाएगी। योजना के तहत किसानों को कुल 1702 करोड़ रुपये की राशि जारी की जाएगी।जनसम्पर्क अधिकारी अनिल पटले ने बताया कि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत किसानों को वर्ष में कुल 6000 रुपये तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है। हितग्राही किसानों को योजनांतर्गत वर्ष 2025-26 की प्रथम किस्त का वितरण मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा आज धार जिले के ग्राम उमरबन से किया जावेगा। विधायक, सांसद सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों को ब्लाक स्तर पर विधिवत आमंत्रित कर, ब्लॉक स्तर पर प्रोजेक्टर पर बड़ी स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम का प्रसारण दिखाया जाएगा। समस्त ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम के प्रसारण की व्यवस्था कर कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा। समस्त हितग्राही वेबकास्ट लिंक के माध्यम से जुड़कर कार्यक्रम को देख व सुन सकेंगे। https://webcast.gov.in/mp/cmevents लिंक से जुड़कर कार्यक्रम को देखा व सुना जा सकेगा।मुख्यमंत्री सिंगल क्लिक से प्रदेश के लगभग 85 लाख से अधिक किसानों को 1702 करोड़ रुपये की राशि अंतरित करेंगे। योजना की शुरुआत से अब तक किसानों को कुल 11 किस्तें दी जा चुकी है। आज किसानों को 12वीं किस्त जारी की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें