मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री 12 को मोरहाबादी में करेंगे रावण दहन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री 12 को मोरहाबादी में करेंगे रावण दहन

रांची। राजधानी रांची में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पंजाबी हिंदू बिरादरी के जरिये रावण दहन कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गयी है। मोरहाबादी मैदान में 12 अक्टूबर की शाम रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद का पुतला दहन होगा।पंजाबी हिन्दू बिरादरी के राजेश खन्ना ने शुक्रवार को कहा कि इस बार 65 फीट का रावण, 60 फीट का कुंभकर्ण और 55 फीट की ऊंचाई वाला मेघनाद का पुतला बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार बेहद खास यह है कि रावण का कपड़ा बेहद आकर्षक होगा और वाटरप्रूफ भी होगा ताकि मौसम खराब होने या बारिश में भी रावण दहन में कोई परेशानी न हो।पंजाबी हिंदू बिरादरी की ओर से मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले दशहरा एवं लंका दहन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे। मुख्यमंत्री रावण के पुतले का दहन करेंगे जबकि रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ कुंभकर्ण का और पूर्व मंत्री सह विधायक सीपी सिंह मेघनाद का पुतला दहन करेंगे। साथ ही मुंबई से पटाखा लगाने वाले आतिशबाज आ रहे हैं, जो आतिशबाजी से लोगों का मन मोह लेंगे।दूसरी ओर, इस वर्ष रांची के आठ प्रमुख स्थानों पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा। रावण दहन के साथ-साथ सभी आठ स्थानों पर आतिशबाजी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। स्थानीय कलाकारों द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। रावण दहन मोरहाबादी मैदान, अरगोड़ा, हुंडरू मैदान, नामकुम, टाटीसिलवे, झखड़ाटांड़, महादेव टंगरा, शालीमार मैदान में होगा।एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को बताया कि रावण दहन के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यातायात व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें