मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:17 · नई दिल्ली संस्करण

मध्य प्रदेश में आज से शुरू होगा भाजपा का संविधान गौरव अभियान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने पर उत्सव मनाने के लिए ‘‘संविधान गौरव अभियान’’ चलाया जाएगा। इस अभियान का शुभारंभ आज (शनिवार को) होने जा रहा है, जो कि आगामी 25 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि संविधान गौरव अभियान के माध्यम से भारतीय संविधान के मूल्यों और सिद्धांतों का प्रचार किया जायेगा और संविधान शिल्पकार बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी जायेगी। अभियान के तहत 11 से 25 जनवरी तक अनुसूचित जाति, बुद्धिजीवी, महिला और युवा वर्ग, हॉस्टल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों से विशेष संपर्क कर संविधान की प्रतियों का वितरण एवं जनसभाओं का आयोजन किया जायेगा। अभियान के तहत भोपाल सहित प्रदेश के सभी जिलों में गोष्ठियों का आयोजन किया जायेगा। अभियान के समापन के दिन 25 जनवरी को भाजपा कार्यकर्ता हर बूथ पर संविधान की प्रस्तावना पढ़ेंगे।भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर वर्ष भर होंगे कार्यक्रमउन्होंने बताया कि 9 जनवरी 1900 को भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के विरूद्ध युद्ध प्रारंभ किया था। उनके शौर्य को याद करते हुए वर्ष भर अभियान चलाया जाएगा। जनसभा के माध्यम से प्रदेश में अभियान प्रारंभ किया जायेगा। जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा व राजेन्द्र शुक्ला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद सहित वरिष्ठ नेतागण शामिल होंगे।जनवरी में भगवान बिरसा मुंडा सहित अन्य जनजाति क्रांतिकारियों के गौरव को जनसभा के माध्यम से जनता को बताने के साथ फरवरी एवं मार्च में अनुसूचित जनजाति द्वारा देश के लिए किए गए योगदान को बताया जायेगा। मार्च और अप्रैल में आदिकला महोत्सव व बौद्धिक सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। मई एवं जून में समाजपति सम्मेलन, जुलाई से अक्टूबर के मध्य खेल प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी व निबंध प्रतियोगिता और 1 से 15 नवंबर तक भगवान बिरसा मुंडा गौरव यात्रा निकाली जायेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें