मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

मप्रः मुख्यमंत्री आज शाजापुर के प्रवास पर, मातृ व शिशु भवन का करेंगे लोकार्पण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल, । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज (रविवार को) शाजापुर के

प्रवास पर रहेंगे। वे यहां जिला अस्पताल के जर्जर हो चुके पुराने भवन के

आधे हिस्से को तोड़कर 16 करोड़ से ज्यादा लागत के 100 बेड के नवनिर्मित

अस्पताल मातृ और शिशु भवन का लोकार्पण करेंगे।

शाजापुर कलेक्टर ऋजु

बाफना ने बताया कि जिला अस्पताल के पुराने भवन के जर्जर हो जाने के कारण

ट्रामा सेंटर के भवन में जिला अस्पताल को शिफ्ट कर दिया गया है। यहां पर

125 बेड की व्यवस्था की है। मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या को ध्यान में

रखते हुए 16 करोड़ की अधिक लागत से जिला अस्पताल के पुराने भवन के आधे

हिस्से को तोड़कर 100 बेड के अस्पताल का भवन बनाया गया है। इस भवन के बनने

से जिला अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने की क्षमता दोगुना हो जाएगी। इसका

लाभ सभी मरीजों को मिलेगा।

नए भवन में ये सुविधाएं मिलेंगी

नवनिर्मित

अस्पताल में मातृ और शिशु के लिए पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध

रहेंगी। सोनोग्राफी सहित अन्य जांचों के लिए पर्याप्त व्यवस्था होगी। सर्व

सुविधायुक्त दो बड़े ऑपरेशन थिएटर होंगे। जांच की नई मशीनें, एसडीयू,

एसएनसीयू, पीआईसीयू, एनआरसी कक्ष भी रहेंगे। भर्ती वार्ड में ऑक्सीजन लाइन

और जरूरी जांच मशीन उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा मरीज के परिजनों के लिए

सुविधायुक्त प्रतीक्षालय भी रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें