मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र: मुख्यमंत्री डॉ यादव शुक्रवार को करेंगे मझगवां के एथेनॉल प्लांट का लोकार्पण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

सतना,

29 फरवरी । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शुक्रवार, एक मार्च को उज्जैन

में आयोजित हो रहे रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव 2024 के अवसर पर सतना जिले

के मझगवां तहसील के ग्राम उमरिया में स्थापित 65 केएल प्रतिदिन उत्पादन

क्षमता के एथेनॉल प्लांट इण्डो न्यूक्लियर एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड का

लोकार्पण करेंगे। यह जानकारी गुरुवार को प्लांट के अध्यक्ष एवं प्रबंध

निदेशक नगेन्द्र जैन गोयल ने दी।

उन्होंने

बताया कि यह प्लांट 25 एकड़ भूमि पर 100 करोड़ रुपये से अधिक लागत से तैयार

किया गया है। प्लांट की स्थापना से क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के साथ-साथ

लगभग 800 व्यक्तियों को रोजगार भी प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि एक

मार्च को मुख्यमंत्री द्वारा एनजी प्लांट के लोकार्पण के साथ ही द्वितीय

यूनिट का शिलान्यास भी किया जाएगा।

एमपी

इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड क्षेत्रीय संचालक यूके तिवारी ने

बताया कि मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास की संभावनाओं को धरातल पर उतारने

के लिए वृहद स्तर पर उज्जैन में एक एवं दो मार्च को मुख्यमंत्री डॉ मोहन

यादव की अध्यक्षता में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव 2024 का आयोजन किया जा

रहा है। इससे उज्जैन, इंदौर सहित प्रदेश के अन्य जिलों में औद्योगिक विकास

के द्वार खुलेंगे। रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव 2024 राज्य की प्रगति को

उजागर करेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें