मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:25 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री आज रीवा में कारगिल युद्ध के शहीदों के परिजनों और वीर नारियों को करेंगे सम्मानित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री आज रीवा में कारगिल युद्ध के शहीदों के परिजनों और वीर नारियों को करेंगे सम्मानित

रीवा, । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज शनिवार को रीवा के प्रवास पर रहेंगे। वे यहां सैनिक स्कूल में आयोजित सैनिक स्कूल में आयोजित शहीदों के सम्मान समारोह में शामिल होंगे और कारगिल युद्ध के शहीदों के परिजनों और वीर नारियों को सम्मानित करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ यादव दोपहर 12.05 बजे भोपाल से वायुयान से प्रस्थान कर दोपहर एक बजे एयरपोर्ट रीवा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री रीवा एयरपोर्ट से दोपहर 1.05 बजे हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 1.25 बजे सतना जिले के रैंगाव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिंहपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री सिंहपुर में महिला सम्मेलन में भाग लेकर दोपहर बाद 3.20 बजे हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर 3.45 बजे ग्राम हरदुआ पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4 बजे ग्राम हरदुआ से हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर शाम 4.20 बजे रीवा एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री शाम 4.40 बजे सैनिक स्कूल रीवा पहुंचकर शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों का नमन करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री सैनिक स्कूल में आयोजित शहीदों के सम्मान समारोह में कारगिल युद्ध के शहीदों के परिजनों और वीर नारियों को सम्मानित करेंगे। समारोह में भारतीय सेना की डेयरडेविल टीम द्वारा मोटरसाइकिल पर विभिन्न कर्तव्यों का प्रदर्शन किया जाएगा। मुख्यमंत्री समारोह में भारतीय सेना के मोटरसाइकिल अभियान वीरता के पहिए को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे।

समारोह के बाद मुख्यमंत्री शाम 5.35 बजे सैनिक स्कूल से प्रस्थान कर शाम 5.40 बजे कालेज चौराहा स्थित नवीन संयुक्त एसडीएम कार्यालय पहुंचकर नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे। भवन के अवलोकन के पश्चात मुख्यमंत्री परिसर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधे रोपित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव शाम 6 बजे कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम पहुंचकर रीजनल पर्यटन कॉन्क्लेव का मुख्य अतिथि के रूप में शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री कॉन्क्लेव में पर्यटन से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें