मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

अबुआ आवास योजना का शुभारंभ एवं स्वीकृति पत्र वितरण करने सीएम 31 जनवरी को जायेंगे गिरिडीह

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अबुआ आवास योजना का शुभारंभ एवं स्वीकृति पत्र वितरण करने सीएम  31 जनवरी को जायेंगे गिरिडीह

रांची : अबुआ आवास योजना का लाभ जल्द से जल्द लोगों को मिले इसे लेकर सरकार गंभीर दिख रही है, जहां लाभुकों की सूची तैयार कर ली गई है। वहीं अब स्वीकृति पत्र वितरण का कार्यक्रम आरम्भ किया जा रहा है। अबुआ आवास योजना का शुभारंभ एवं स्वीकृति पत्र वितरण करने को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 31 जनवरी को गिरिडीह जायेंगे। इस कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड में है।इस संबंध में गिरिडीह डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही सभी पदाधिकारी आपसे समन्वय के साथ कार्य करेंगे। वहीं पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को विधि व्यवस्था संधारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। सभी को बताया गया कि सुरक्षा अभी से बढ़ा दी जानी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यक्रम को लेकर आठ समितियां बनायी गई हैं। इनमें परिसदन भवन प्रबंधन समिति, भोजन प्रबंधन समिति, प्रोटोकॉल,स्वागत समिति, लाभुख प्रबंधन समिति, सभा मैदान प्रबंधन समिति, ट्रैफिक एवं रूट प्रबंधन समिति, जनसंपर्क एवं आईटी समिति शामिल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें