मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

मप्रः मुख्यमंत्री आज अमानगंज में 106 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मप्रः मुख्यमंत्री आज अमानगंज में 106 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (शुक्रवार को) पन्ना जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे गुनौर विधानसभा क्षेत्र के अमानगंज में आयोजित कार्यक्रम में 106.15 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा 23 करोड़ 73 लाख रुपये के 9 विकास कार्यों का लोकार्पण और 82 करोड़ 42 लाख रुपये के 16 विकास कार्यों का भूमि-पूजन करेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि लोकार्पित होने वाले कार्यों में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की 1.04 करोड़ रुपये की जल जीवन मिशन की गड़ोखर नल जल योजना, 2.11 करोड़ की बिल्हा सुरदहा नल जल योजना तथा 1.31 करोड़ की टिकरिया नल जल योजना, लोक निर्माण विभाग की 9 करोड़ 99 लाख की 15 किलोमीटर लंबाई की मकरंदगंज हरद्वाही गुन्नौर सड़क मार्ग का उन्नयन कार्य शामिल है। नगर परिषद अमानगंज अंतर्गत 90 लाख की लागत राशि से निर्मित क्रमशः ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए ग्राम कुदरा झरकुवा में आवंटित भूमि की बाउंड्रीवाल, वार्ड क्रमांक 5 में झिरिया पुलिया तक नाला निर्माण और मिढ़ासन नदी के किनारे पुल घाट निर्माण कार्य शामिल है। इसी तरह वार्ड क्रमांक 9 में 47 लाख के खेल स्टेडियम बाउंड्रीवाल और 53 लाख की लागत से थाना तिराहा से वार्ड क्रमांक 14 गुन्नौर रोड में पानी टंकी तक नाला निर्माण का कार्य भी शामिल है। मुख्यमंत्री जल संसाधन विभाग के तहत 2 करोड़ 55 लाख से निर्मित मूलपारा बैराज शाहनगर और 4 करोड़ 83 लाख रुपए की लागत से निर्मित देवरी बैराज पवई का लोकार्पण भी करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव अमानगंज में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, गृह निर्माण एवं अधोसरंचना विकास, लोक निर्माण विभाग, लोक निर्माण विभाग (भवन), म.प्र. भवन विकास निगम तथा दक्षिण वनमंडल के 82.42 करोड़ के कुल 16 विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इनमें समस्त विकासखंड में 5 करोड़ 26 लाख रुपए की लागत से जनपद पंचायत भवन निर्माण, 1 करोड़ 29 लाख रुपए की लागत से कलेक्ट्रेट परिसर में सीसी रोड, बाउंड्रीवाल, पेवर वर्क, नाली निर्माण तथा प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य शामिल है। इसी तरह मड़ला में 48 लाख रुपए की लागत से बनने वाले आयुष औषधालय, गुन्नौर में 9 करोड़ 41 लाख से 8 किलोमीटर लंबाई की बड़वारा गुन्नौर मुख्यमार्ग से मकरी मार्ग, 5 करोड़ 72 लाख की लागत से 4 किलोमीटर लंबाई की हीरापुर से बिहरासर मार्ग, 4 करोड़ 89 लाख की लागत से निर्मित होने वाले 4 किलोमीटर लंबाई के मड़ैयन से बिहरासर मार्ग का भूमिपूजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री 1 करोड़ 36 लाख रुपए की लागत से बनने वाले गुनौर, पवई तथा अजयगढ़ एसडीएम कार्यालय भवन, 15-15 करोड़ से बनने वाले शासकीय संस्कृत महाविद्यालय देवेन्द्रनगर और खोरा शासकीय महाविद्यालय भवन सहित 25 लाख रुपए राशि से निर्मित होने वाले काष्ठागार अधिकारी आवास का भूमिपूजन भी करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें