मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

हेलीकॉप्टर के बजाए निश्चिय रथ से सीएम करेंगे चुनाव , आज नवादा में करेंगे प्रचार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना। बिहार में लोकसभा चुनाव -2024 को लेकर राष्ट्रीय

जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सीएम नीतीश

कुमार चुनाव प्रचार के लिए बिहार के कई जिलों में दौरा करने वाले है। खास

बात है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनावी रथ से निकलेंगे। बहुत लंबे समय

बाद ऐसा होगा जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हेलीकॉप्टर के बजाये बस का

इस्तेमाल करेंगे।

चुनावी रथ बन कर तैयार हो गया है, जिसका नाम

निश्चय रथ दिया गया है।रथ पर लिखा गया है सेवा ही हमारा धर्म है । रोजगार

मतलब नीतीश सरकार ,पूरा बिहार हमारा परिवार । सीएम नीतीश इस रथ से शुक्रवार

यानी आज नवादा में चुनाव प्रचार करेंगे। नवादा के वारसलिगंज में 12.30

बजे चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अगले दिन 13 अप्रैल को गया के

बाराचट्टी में 11.30 बजे चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। उसी दिन औरंगाबाद

में भी चुनाव प्रचार करेंगे, औरंगाबाद लोकसभा के इमामगंज में 12.30 बजे

चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

राजनीति पारा बढ़ा हुआ है। सभी

राजनीतिक दल ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। दिन-रात चुनाव प्रचार हो रहा

है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से एक तरफ प्रधानमंत्री

नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा

अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार सहित अन्य प्रदेशों का दौरा कर रहे हैं।

उल्लेखनीय

है कि पहले चरण में बिहार की चार सीटों पर चुनाव होना है। इनमें नवादा,

औरंगाबाद, गया और जमुई शामिल है। 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होगा,

इसे देखते हुए ही सीएम नीतीश का कार्यक्रम तय हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें