मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:51 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री साय के प्रथम धर्मजयगढ़ आगमन की तैयारियां तेज़, प्रशासनिक अमले ने लिया कार्यक्रम स्थलों का जायजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री साय के प्रथम धर्मजयगढ़ आगमन की तैयारियां तेज़, प्रशासनिक अमले ने लिया कार्यक्रम स्थलों का जायजा

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रस्तावित प्रथम धर्मजयगढ़ दौरे को लेकर क्षेत्र में उत्साह का वातावरण है। 14 अगस्त को स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित संस्कृति गौरव महासम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज़ हो गई हैं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व आज गुरुवार काे कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया। आयोजन स्थल दशहरा मैदान, हेलिपैड और अंबेटिकरा मंदिर परिसर का मौका मुआयना प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) प्रवीण भगत, एसडीओपी सिद्धांत तिवारी, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ गणेश शर्मा, इंजीनियर गौरव शर्मा उपस्थित रहे। वहीं साथ ही आयोजन को भव्य रूप देने की दिशा में धर्मजागरण और सामाजिक समरसता के प्रेरणा स्रोत रहे स्व. दिलीप सिंह जूदेव की स्मृति को केंद्र में रखते हुए कार्यक्रम स्थल की व्यापक तैयारी की जा रही है। वहीं स्थल निरीक्षण के दौरान आचार्य राकेश, कपिल शास्त्री, वरिष्ठ भाजपा नेता टीकाराम पटेल, जगरनाथ यादव एवं कोरवा समाज के जिला अध्यक्ष प्रेम साय सहित कई गणमान्य जन उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें