मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:08 · नई दिल्ली संस्करण

समृद्धि यात्रा के तीसरा चरण पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,करेंगे 10 जिलों का दौरा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
समृद्धि यात्रा के तीसरा चरण पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,करेंगे 10 जिलों का दौरा

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाने की प्रक्रिया के बीच एक बार फिर समृद्धि यात्रापर जायेंगे। यह उनकी समृद्धि यात्रा का तीसरा चरणहै, जिसका विस्तृत कार्यक्रम मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग नेजारी कर दिया है।मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा काे लेकर जारी विस्तृत कार्यक्रम के अनुसार यह यात्रा 10 मार्च से 14 मार्च तक चलेगी, जिसमें मुख्यमंत्री बिहार के 10 जिलों का दौरा करेंगे।कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 10 मार्च को सुपौल से यात्रा की शुरुआत करेंगे। उसी दिन वे मधेपुरा भी जाएंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम निर्धारित है।11 मार्च को मुख्यमंत्री अररिया और किशनगंज का दौरा करेंगे और कार्यक्रमों के बाद फिर मधेपुरा लौटकर रात्रि विश्राम करेंगे।12 मार्च को उनका कार्यक्रम पूर्णिया और कटिहार में तय किया गया है। इसके बाद 13 मार्च को मुख्यमंत्री सहरसा और खगड़िया का दौरा करेंगे। समृद्धि यात्रा के अंतिम दिन 14 मार्च को वे बेगूसराय और शेखपुरा में कार्यक्रमों में शामिल होंगे और इसके बाद वापस पटना लौट आएंगे।इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा और सात निश्चय से जुड़ी योजनाओं सहित अन्य विकास परियोजनाओं का स्थल निरीक्षण करेंगे। साथ ही कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे। इसके अलावा वे जिलास्तरीय योजनाओं की समीक्षा बैठक और जनसंवाद कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें