मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री सम्राट पहुंचे सचिवालय, अधिकारियों के साथ की बैठक, विजय चौधरी ने पदभार किया ग्रहण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री सम्राट पहुंचे सचिवालय, अधिकारियों के साथ की बैठक, विजय चौधरी ने पदभार किया ग्रहण

पटना। मुख्यमंत्री बनने के सम्राट चाैधरी एक्शन मोड में हैं । गुरुवार सुबह सम्राट सचिवालय पहुंच और सभी विभागों के प्रधान सचिवों के साथ अहम बैठक की । बैठक में प्रशासनिक स्तर पर कई बड़े निर्देश दिए जा सकते हैं।दूसरी ओर बिहार में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) कोटे के उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी ने भी जल संसाधन विभाग का पदभार ग्रहण किया।सम्राट चौधरी ने बुधवार को बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उनके साथ जदयू के विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने भी शपथ ली थी। फिलहाल राज्य में मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हुआ है। मौजूदा व्यवस्था के तहत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास गृह समेत 29 विभाग हैं, जबकि विजय चौधरी को 10 और बिजेंद्र यादव को 8 विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कैबिनेट विस्तार के बाद इन विभागों का पुनर्वितरण किया जाएगा। तब तक तीनों नेता ही सभी विभागों का कार्यभार संभालेंगे।उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने सिंचाई भवन स्थित जल संसाधन विभाग में पदभार ग्रहण किया एवं विभागीय कार्यों का जायजा लिया। विभागीय प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें