मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:22 · नई दिल्ली संस्करण

मोदी सरकार में हो रहा भारत का तेज गति से विकास, बनी चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था : उपमुख्यमंत्री अरुण साव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज मंगलवार काे रायपुर निवास कार्यालय में कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सफलता पूर्वक 11 साल देश का नेतृत्व किया है। वहीं तीसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण कर लिया है। इस खास अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 9 से 21 जून तक संकल्प से सिद्धि अभियान चलाएगी। यह अभियान विकसित भारत का अमृत काल और सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 साल पर आधारित होगा।साव ने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया में भारत को समृद्ध देश के रूप में खड़ा किया है, उनके नेतृत्व में भारत आज दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। इन 11 वर्षों में एक आत्मनिर्भर और सशक्त भारत का निर्माण हुआ है। आम लोगों के जीवन में परिवर्तन आया है।उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आया है। आम लोगों को लगता है कि, आज सरकार उनकी चिंता कर रही है। आम लोग भी देश के विकास में योगदान देने के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल के नेतृत्व में आमजनों के जीवन में खुशहाली और तरक्की आई है। देश की दशा और दिशा बदली है। चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनी है, और अब हम तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें