मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:57 · नई दिल्ली संस्करण

राबड़ी देवी के बंगला विवाद पर सीएम सम्राट चौधरी का तंज, 'मां-बेटा सबको चाहिए अलग घर'

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राबड़ी देवी के बंगला विवाद पर सीएम सम्राट चौधरी का तंज, 'मां-बेटा सबको चाहिए अलग घर'

शेखपुरा। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास खाली करने के विवाद के मामले को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यह राजतंत्र नहीं, लोकतंत्र है। यहां किसी की कोई बपौती नहीं है।

शेखपुरा के बरबीघा प्रखंड में आयोजित सहयोग शिविर को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि हमारे खिलाफ कार्रवाई हो रही है। लेकिन कभी किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती।

उन्होंने खुद का उदाहरण देते हुए कहा, "मैं पिछले 10 वर्षों में कई बार मंत्री और उपमुख्यमंत्री बना, गृह मंत्री भी बना, लेकिन सरकारी घर में नहीं रहा। अपने निजी आवास में रहा।"

सीएम सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्हें कोई नोटिस नहीं गया, लेकिन वह मुख्यमंत्री पद से हटते ही सीएम आवास खाली कर दूसरे आवास में चले गए। लोकतंत्र में लोग उसे देखना चाहते हैं जो जनता के सेवक होते हैं।

मैंने मुख्यमंत्री आवास के सामने लोक सेवक का आवास भी लिखवा दिया है।

उन्होंने कहा, "यहां किसी का बपौती नहीं होता है। यह राजतंत्र नहीं है कि जो आपको आवास मिला उसी में रहेंगे। मैं 1999 में मंत्री बना था, आज जिस घर में हूं, वह मेरा 11वां घर है। मैं तीन घर में स्वयं रहा, लेकिन अन्य घरों में मैंने कार्यालय चलाने का काम किया।"

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोगों को मोह है।

बेटा को अलग और माता को अलग घर चाहिए। जनता से कोई मतलब नहीं।

उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि हम लोग जनता के काम करने के लिए हैं। घर की चिंता छोड़ दीजिए। उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि जिस दिन पार्टी और हमारे नेता कहेंगे कि आपका काम समाप्त हो गया, तो मैं 24 घंटे के अंदर अपना झोला उठाकर अपने घर में चला जाऊंगा।

सरकारी आवास में नहीं रहूंगा। हम लोग जनता की भलाई के लिए आए हैं, अपने कल्याण के लिए नहीं आए हैं। जनता की भलाई की चिंता करनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि सरकार ने 10 सर्कुलर रोड को खाली करने का नोटिस पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को दिया है। बदले में उन्हें 39, हार्डिंग रोड वाला बंगला अलॉट किया गया है। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने 10 सर्कुलर रोड वाला बंगला छोड़ने से इनकार कर दिया है। इसके बाद से इस मामले को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें