मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

मत्रिमंडल विस्तार से पहले मुख्यमंत्री 06 मई को करेंगे कैबिनेट बैठक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मत्रिमंडल विस्तार से पहले मुख्यमंत्री 06 मई को करेंगे कैबिनेट बैठक

पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंत्रिपरिषद का विस्तार करने से पहले कैबिनेट की एक और बैठक बुला ली है। दिल्ली से लौटने के बाद सीएम सम्राट 6 मई को कैबिनेट की बैठक करेंगे। इस बैठक में दोनों डिप्टी सीएम भी मौजूद रहेंगे। कैबिनेट की इस बैठक में सरकार विभिन्न विभागों से जुड़े अहम प्रस्तावों पर अपनी मंजूरी दे सकती है।बीते 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सीएम सम्राट चौधरी पूरी तरह से एक्टिव हो गए हैं और लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं। सीएम सम्राट चौधरी ने बुधवार 6 मई को फिर से कैबिनेट की बैठक बुलाई है। शाम पांच बजे मुख्य सचिवालय स्थित कैबिनेट हॉल में यह बैठक आयोजित होगी। बैठक में विकास से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लगेगी।इससे पहले 29 अप्रैल को कैबिनेट की बैठक आयोजित हुई थी, जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़े 63 अहम प्रस्तावों पर सरकार की मंजूरी मिली थी। सरकार ने पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान का नाम बदलने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी थी। इस उद्यान के संचालन के लिए गठित संजय गांधी जैविक उद्यान प्रबंधन एवं विकास समिति का नामकरण पटना जू प्रबंधन एवं विकास समिति कर दिया गया था।फिलहाल मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली दौरे पर हैं। ऐसा माना जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार के लिए मंत्रियों की लिस्ट लेकर वह दिल्ली गए हैं, जहां बीजेपी आलाकमान की तरफ से मंत्रियों के नाम पर फाइनल मुहर लग सकती है और सीएम के दिल्ली से लौटने के बाद कैबिनेट का विस्तार हो सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें